आगरा में अमेरिकी युवतियों से छेड़छाड़ करने वाले गिरफ्तार

आगरा। दिल्ली के पांच छात्रों को पुलिस ने सोमवार को आगरा में गिरफ्तार कर लिया। पांचों युवक 13 अमेरिकी युवतियों के एक दल और उनके शिक्षकों की पर्यटक बस का पीछा करते हुए दिल्ली से आगरा पहुंचे थे। पुलिस ने कहा कि रविवार शाम यमुना एक्सप्रेसवे से छात्रों को गिरफ्तार किया गया। पर्यटन संचालक ने छात्रों पर युवतियों से छेड़छाड़ और भद्दे इशारे करने का आरोप लगाया है।

पर्यटन संचालक ने पहले पीछा कर रहे छात्रों को भद्दे इशारे कर लड़कियों को परेशान करने से मना किया और अपने रास्ते जाने को कहा, पर जब वे नहीं माने तो संचालक ने घटना की सूचना एतमाउद्दोला पुलिस थाने को दे दी। जिला मजिस्ट्रेट जुहेर बिन सागिर ने कहा कि यह एक गंभीर मामला है।

Taj Mahal

कार से पर्यटक बस का पीछा कर रहे लड़कों ने बस के सामने अपनी गाड़ी खड़ी कर दी और उनमें से कुछ बस में चढ़ गए। पर्यटन संचालक अनिल ने पुलिस को बताया, "लड़कियां बेहद डरी हुई थीं।" पुलिस ने बताया कि पांचों लड़के दिल्ली के रोहिणी और पटेल नगर इलाके के हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+