हैदराबाद से भाजपा के लिये दक्षिण के द्वार खोलेंगे नरेंद्र मोदी

हैदराबाद। गुजरात के मुख्‍यमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण के द्वार खोलने की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह द्वार खुलेगा ऐतिहासिक लाल बहादुर शास्‍त्री स्‍टेडियम से, जहां पर आयोजित होने जा रही रैली में भाजपा ने 5 रुपए का टिकट लगाया है। इस टिकट पर कांग्रेस ने मजाक बनाया और कहा कि ऐसा करके भाजपा ने मोदी की कीमत बता दी, लेकिन उसे यह नहीं पता कि यही 5 रुपए दक्षिण भारत में भाजपा की खोयी हुई जमीन को वापस दिलायेंगे।

मोदी ने रैली के ठीक पहले ट्वीट किया, "मैं हैदराबाद के रास्‍ते पर हूं, मुझे अभी से युवाओं के उत्‍साह का अहसास होने लगा है। नव भारत युवा भेरी की ओर देख रहा हूं।" एक तरफ आंध्र प्रदेश में तेलंगाना की आग लगी हुई है और दूसरी तरफ मोदी की रैली। इस रैली से इकठ्ठा होने वाला पैसा उत्‍तराखंड के पीडि़तों के पुनर्वास के लिये दिया जायेगा। खास बात यह है कि जैसे जैसे पीडि़तों का पुनर्वास उत्‍तराखंड में होगा, वैसे वैसे भाजपा का पुनर्वास दक्षिण में होगा।

इसकी आहट अभी से होने लगी है, क्‍योंकि बेंगलुरु, चेन्‍नई, तिरुवनंतपुरम समेत कई शहरों के रेस्‍त्रांओं में मोदी के लाइव भाषण का अरेंजमेंट किया गया है। यह दर्शा रहा है कि दक्षिण में मोदी किस कदर लोकप्रिय हो चुके हैं। यही नहीं भाजपा आंध्र प्रदेश के लिये कितनी गंभीर है, यह इस बात से भी पता चलता है कि मोदी जल्‍द ही यूपीए को एक खुला पत्र लिखने वाले हैं, जिसमें वो तेलंगाना का मुद्दा उठायेंगे। मोदी का मानना है कि कांग्रेस तेलंगाना के मामले में जल्‍दबाजी कर रही है।

आज के अपने भाषण में मोदी तेलंगाना का मुद्दा जरूर उठायेंगे, यह बात तो तय है। साथ ही युवाओं को एक नया फॉर्मूला भी बतायेंगे। हालांकि मजलिस-ए-इत्‍तेहादुल मुसलमीन जैसी स्‍थानीय पार्टियां मोदी के हैदराबाद आगमन से काफी नाखुश हैं और सांप्रदायिक तनाव की स्थिति पैदा करने की तैयारी में हैं। लिहाजा आंध्र प्रदेश के डीजीपी दिनेश रेड्डी ने विशेष सुरक्षा इंतजाम किये हैं।

मोदी की ट्विटर वाली मां

मोदी की ट्विटर वाली मां

इस रैली में नरेंद्र मोदी की 'ट्विटर वाली मां' भी मौजूद रहेंगी। मोदी की यह ट्विटर वाली मां हैं 85 साल की मेरी सिंह बैंस। मेरी सिंह मोदी को अपना पांचवां बेटा मानती हैं। हैदराबाद रैली का पता चलने पर बैंस ने जर्मनी में मौजूद अपने बेटे से रैली में जाने की इच्छा जताई। इसके बाद मोदी ने आंध्र प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष जी. किशन रेड्डी को निर्देश दिए कि बैंस को टिकट मुहैया कराया जाए और ऐसी जगह बैठाया जाए, जहां उनसे मुलाकात हो सके। मेरी अपनी बेटी कंवलजीत के साथ रैली में मौजूद रहेंगी।

नई सोच नई उम्‍मीद

नई सोच नई उम्‍मीद

रैली का थीम नई सोच नई उम्‍मीद रखा गया है। खास बात यह है कि यहां पर लगे बड़े-बड़े होर्डिंग में सिर्फ मोदी छाये हुए हैं।

आयेंगे 70 हजार लोग

आयेंगे 70 हजार लोग

इसे मोदी का प्रेम ही कहेंगे कि इस रैली में 70 हजार से ज्‍यादा लोग शिरकत करने जा रहे हैं। ये वो लोग नहीं हैं, जिन्‍हें बसों में भरकर लाया गया हो, ये आंध्र प्रदेश के युवा हैं। भाजपा के अनुसार 40 हजार पंजीकरण पहले ही हो चुके हैं। बाकी 30 हजार का पंजीकरण ऐन मौके पर होने की उम्‍मीद है।

मैनेजमेंट व आईटी प्रोफेशनल

मैनेजमेंट व आईटी प्रोफेशनल

मोदी की इस रैली में आने वाले युवाओं में मैनेजमेंट, आईटी, मेडिकल, टेक्निकल फील्‍ड आदि के प्रोफेशनल होंगे।

तनाव में कांग्रेसी

तनाव में कांग्रेसी

मोदी की इस रैली से कांग्रेसी नेता तनाव में दिखाई दे रहे हैं। तनाव का सबसे बड़ा कारण है आंध्र प्रदेश में मोदी की लोकप्रियता, क्‍योंकि तेलंगाना अलग करके, जिन वोटरों को उन्‍होंने अपनी ओर खींचने के प्रयास किये थे, वही वोटर वापस भाजपा की ओर जा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+