कांग्रेस सत्ता के लिए संघ से भी हाथ मिला सकती है: आजम खां
लखनऊ (ब्यूरो)। आइएएस दुर्गा शक्ति नागपाल के निलंबन मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पत्र लिखने पर सूबे के कैबिनेट मंत्री आजम खां ने काफी आक्रोश प्रकट किया। रामपुर में आजम खां ने कहा कि दुर्गा शक्ति ने जो गलती की उसकी सजा उनको मिली है।
सोनिया ने उनका पक्ष लेकर संवैधानिक सिस्टम को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि दुर्गा शक्ति नागपाल के निलंबन के मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को लिखा गया एक पत्र स्टंट के अलावा कुछ नहीं है।
आजम खां ने कहा कि दिल्ली में अगर यूपी कैडर के किसी अधिकारी का उत्पीडऩ किया जाता है तो हम भी विरोध दर्ज कराएंगे। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता के लिए आरएसएस (संघ) व शिवसेना से भी हाथ मिला सकती है।













Click it and Unblock the Notifications