नया खुलासा: गे था सुपरहीरो बैटमैन, संबंध के लिये हर रात चाहिए थे जवान पुरुष

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। सुपर हीरो बैट मैन की कॉमिक्‍स और इस पर फिल्‍माए गये फिल्‍म शायद ही कोई ऐसा होगा जिसे पसंद ना आई हो। इस बात को भी नकारा नहीं जा सकता कि बैट मैन सीरिज की कॉमिक्‍स ने खूब चर्चाएं बंटोरी थी। मगर शायद आपको ये नहीं पता कि बैट मैन गे था। अरे...अरे चौकिए नहीं ये हम नहीं बल्कि एक लेखक ने अपनी नई किताब 'एरॉटिक लाइव्‍स ऑफ द सुपरहीरोज' में लिखा है। लेखक ने अपने किताब के माध्‍यम से खुलासा किया है कि बैट मैन गे था और उसकी सेक्‍स लाइफ बेहद कामोत्‍तेजक थी।

किताब के लेखक मार्को मैनकैससोला लिखते हैं कि बैटमैन महिलाओं के साथ मौज-मस्‍ती करने के बजाए ज्‍यादा वक्‍त अपने बलवान पुरुष साथी रॉबिन के साथ बिताता था। मार्को तो यह भी कहते हैं कि बैटमैन और रॉबिन रिलेशनशिप में थे। उल्‍लेखनीय है कि इससे भी पहले कॉमिक्‍स प्रशंसक दशकों से बैटमैन की कामुकता को लेकर अटकलें लगाते रहे हैं। मूल रूप से इटली के रहने वाले मार्को मैनकैससोला ने अपनी नई किताब में बैटमैन को एक प्रौढ़ होते गे के तौर पर दिखाया है जो जवान पुरुषों के साथ रात भर के लिए संबंध बनाता था।

Batman Is An Aging Homosexual
इस संबंध में मार्को मैनकैससोला का कहना है कि अपनी किताब में बैटमैन को गे बताकर उनका मकसद किसी को नाराज करना नहीं है। उन्‍होंने बताया कि समीक्षकों ने भी इस कीताब की सराहना की है। मैनकैससोला का कहना है कि मै ये भी जानता हूं कि मैने बैटमैन को अपनी किताब में जिस तरह दिखाया है उसके लिये इस सुपरहीरो के प्रशंसक मुझे कभी माफ नहीं करेंगे। इससे पहले भी प्रशंसक बैटमैन और रॉबिन के नजदीकी रिश्‍तों की ओर ध्‍यान देते रहे हैं। वैसे साल 2006 में डीसी कॉमिक्‍स ने फिर से बैटवुमेन का किरदार गढ़ा और उसे लेस्बियन बताया।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+