सोनिया जी ने स्तर गिरा लिया है, मामूली SDM के लिये लिख दीं चिट्ठी: आजम
लखनऊ। यूपी के एक मंत्री और सपा के कद्दावर नेता जब भी मुंह खोलते हैं बवाल ही मचता है। अबतक तो आप समझ ही गये होंगे कि हम किस मंत्री की बात कर रहे हैं। नहीं समझे तो हम आपको बता देते हैं। उनका नाम है आजम खां जो यूपी के नगर विकास मंत्री हैं। इस बार उन्होंने आईएएस अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल के निलंबन को लेकर कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी को निशाना बनाया है। सोनिया गांधी पर तंज सकते हुए आजम खां ने कहा है कि सोनिया जी इस स्तर पर गिर गई हैं कि एसडीएम तक के लिये चिट्ठी लिख देती हैं।
मालूम हो कि नोएडा की एसडीएम और आईएएस अधिकारी दुर्गा शक्ति के निलंबन के बाद सोनिया गांधी पे चिट्ठी लिखकर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से अनुरोध किया था कि किसी भी अधिकारी के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। जैसे ही चिट्ठी सार्वजनिक हुई और चर्चा शुरु हुआ तो समाजवादी पार्टी ने सोनिया गांधी पर सियासत करने का गंभीर आरोप लगा दिया। इसी क्रम में आजम खां ने अपना बयान दिया और सोनिया गांधी पर निशाना साधा। आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल के निलंबन को सही ठहराते हुए आजम खां ने कहा कि निलंबन और बहालियां तो रोजमर्रा की बातें हैं।



Click it and Unblock the Notifications
