प्‍याज की बढ़ती कीमतों ने उड़ाई शाीला दीक्षित की नींद

Onion
नई दिल्‍ली। महंगाई की मार झेल रहे देश में प्‍याज की बढ़ती कीमतों ने दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री शीला दीक्षित की नींदें उड़ा दी है। आने वाले विधानसभा चुनाव में प्‍याज कोई मुद्दा न बने इसके लिए मुख्‍यमं‍त्री ने एक उच्‍चस्‍तरीय बैठक की। जिसके बाद दिल्‍ली में 350 जगहों पर उचित कीमत पर प्‍याज लोगों को मुहैया करवाया जायेगा और अगर जरूरत पड़ी तो मोबाइल वैन के जरिये भी प्‍याज की बिक्री की जायेगी। गौरतलब है कि राजधानी में प्‍याज की कीमतें 50 रूपयें तक पहुंच गयी हैं। जबकि यही प्‍याज कुछ हफ्ते पहले 20 रूपये प्रति किलो के भाव से बेंचा जा रहा था। मंडियों में जहां प्‍याज की थोक कीमतें 30 से 35 रूपये तक हैं वहीं फुटकर में यह 45 से 50 रूपये में बेंचा जा रहा है।

दिल्‍ली सरकार इस मसले पर इसलिए भी गंभीर है क्‍योंकि 1998 के चुनाव में प्‍याज एक मुद्दा बना था और भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ा था। ऐसे में कांग्रेस सरकार पहले से ही बैकफुट पर है लेकिन इन कवायदों से सरकार फिर से सत्‍ता में आने के सपने देख रही है। सरकार द्वारा बनाये गये प्‍याज के बिक्री केंद्रों पर आलू भी 12 रूपये प्रति किलो के हिसाब से बेंचा जाएगा। इसके अलावा शहर में अलग अलग जगहों पर 70 स्‍टॉल भी लगाये गये हैं।

अगर मंडी से जुड़े पदाधिकारियों की मानें तो दिल्‍ली में प्‍याज हर रोज 30 फीसदी कम आ रहा है आमतौर पर यहां 50 फीसदी से ज्‍यादा प्‍याज राजस्‍थान से, मध्‍यप्रदेश से 30-40 फीसदी वहीं महाराष्‍ट्र और दक्षिण भारत से 10 फीसदी प्‍याज आता है। प्‍याज की बढ़ती कीमतों पर सरकार की नीतियों को तो जिम्‍मेदार ठहराया जा रहा है, इसके अलावा दूसरे राज्‍यों में हो रही तेज बारिश की वजह से भी प्‍याज की आवक नहीं हो पा रही है।

दिल्‍ली की शीला दीक्षित सरकार को जनता ने पहले भी घेरा है और अब बढ़ती प्‍याज की कीमतों को सरकार अपने नियंत्रण में लेकर जनता के बीच एक सकारात्‍मक संदेश देना चाहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+