मोदी हमारे लिए कोई मुद्दा नहीं हैं: नीतीश कुमार
नई दिल्ली। भाजपा द्वारा गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को 'पोस्टर ब्वाय' बनाने पर नीतीश कुमार ने कहा है कि मोदी हमारे लिए कोई मुद्दा नहीं हैं। हमारे लिए विकास एक मुद्दा है और हमेशा रहेगा। उन्होने मोदी के बारे में कहा कि देश वही चला सकता है जो कि सभी को साथ लेकर चले। उन्होने यह स्पष्ट कर दिया है कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने से ही आगे की राजनीति तय होगी।
कांग्रेस नीत सरकार को बाहर से समर्थन देने की बात पर उन्होने कहा कि यह तो 'काल्पनिक बात' है। उन्होने मोदी का नाम लिये बगैर दिन में सपने देखने वाला व्यक्ति बताया। विकास मॉडल के बारे में उनका कहना है कि तटीय इलाकों में विकास की हमेशा से ही संभावना रही है, ऐसे में देखने वाली बात यह है कि किसने कैसे प्रगति की हैं। नीतीश ने इस सवाल को टाल दिया कि अगर भाजपा बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने का वादा करती है तो क्या वह भाजपा को समर्थन देंगे, इस पर नीतीश ने कहा कि वर्तमान ने केंद्र सरकार सत्ता में है जो कि राज्य को यह दर्जा दे सकती है।

गौरतलब है कि नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड ने भाजपा के साथ अपना 17 साल पुराना गठबंधन तोड़ लिया है। जिसके बाद से उम्मीद लगायी जा रही है कि जदयू आने वाले आम चुनावों में कांग्रेस का समर्थन करेगी। नीतीश ने मोदी को भावी पीएम की संभावना के तहत अलग होना बेहतर समझा। नीतीश ने यह तो स्पष्ट कर ही दिया है कि केंद्र अगर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देता है तो वह यूपीए को समर्थन दे सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications