सैन्य अधिकारियों की हॉटलाइन पर बातचीत: पाक ने दोहराया युद्ध विराम का पालन करेंगे

भारतीय रक्षा अधिकारियों ने आरोप लगाया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने सोमवार देर रात जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ सेक्टर में एक भारतीय चौकी पर हमला करके पांच जवानों की हत्या कर दी। पाकिस्तानी सेना का कहना है कि भारतीय सैनिकों ने बुधवार को एक चौकी पर गोलीबारी करके उनके दो सैनिकों को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
पाकिस्तानी सेना के सूत्रों ने कहा, "नियंत्रण रेखा पर भारत के हाल के आरोपों से पैदा स्थिति पर चर्चा करने के लिए भारत और पाकिस्तान के डीजीएमओ के बीच एक विशेष हॉटलाइन संपर्क स्थापित किया गया।" पाकिस्तानी सेना के डीजीएमओ ने स्पष्टता और मजबूती से भारत के इस आरोप का खंडन किया कि पांच अगस्त की रात को पाकिस्तानी सैनिकों ने सीमा पार करके पांच भारतीय सैनिकों की हत्या कर दी।
पाकिस्तानी सेना ने विशेष हॉटलाइन वार्ता के दौरान भारतीय सैनिकों द्वारा बुधवार को पांडु सेक्टर में नियंत्रण रेखा के उल्लंघन पर कड़ा विरोध जताया। पाकिस्तान का कहना है कि इस घटना में उसके दो सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए।












Click it and Unblock the Notifications