डिनर में कबाब और बिरयानी नहीं परोसा तो आईएएस का कर दिया ट्रांसफर

आईएएस अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल के निलंबन का अकेला ऐसा मामला नहीं है। भले ही उन्हें अवैध खनन के खिलाफ आवाज उठाने पर निलंबित कर दिया गया हो, लेकिन उनके जैसे कई और अधिकारी हैं, जिनके निलंबन की कहानियां उनसे भी ज्यादा अनोखी हैं।
जम्मू-कश्मीर सरकार ने एक सिनियर आईएएस अधिकारी का तबालदा सिर्फ इस वजह से कर दिया क्योंकि उसने अफसरों के सामने कबाव और बिरयानी नहीं परोसी। 1979 बैच की आईएएस अधिकारी सोनाली कुमार का तबालदा सिर्फ इसलिए किया गया क्योंकि उन्होंने अधिकारियों के सामने सैंडविच और डाइट कोक परोसी।
सिनियर अधिकारियों में से एक सोनाली की पोस्टिंग इस साल अप्रैल में राज्य की प्रिंसिपल रेजिडेंट कमिशनर के तौर पर दिल्ली में हुई थी। 31 जुलाई को मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह वाले राज्य कैबिनेट ने सजा के तौर पर उनका ट्रांसफर जम्मू-कश्मीर ट्रिब्यूनल में कर दिया।
सोनाली की तबादला सिर्फ इसलिए हुआ क्योंकि उन्होंने राज्य सरकार के अधिकारियों को सैंडविच और डायट कोक परोस दी थी, जबकि वे कबाब और बिरयानी खाना चाहते थे। उन पर आरोप है कि उन्होंने अधिकारियों की खातिरदारी ठीक से नहीं की।
एक अखबार को दिए अपने इंटरव्यू में सोनाली ने कहा कि मेरा तबादला इसलिए कर दिया गया क्योंकि मैंने लंच में गोश्त और कबाब नहीं परोसे। और यह तब हुआ जब राज्य के हालात इतने खराब हैं कि हम कर्मचारियों को उनकी तनख्वाह तक नहीं दे पा रहे हैं।
दरअसल राज्य के कुछ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से शिकायत की थी कि 9 जुलाई को दिल्ली में योजना आयोग की बैठक के दौरान उन्हें दमघोंटू जम्मू-कश्मीर हाउस में ठहराया गया और दाल का पानी परोसा गया। अधिकारियों की शिकायत के बाद आईएएस सोनाली कुमार का तबादला कर दिया गया।
पिछले 6 सालों में 11 बार तबादले का सामना कर चुकीं सोनाली के मुताबिक अधिकारियों ने शिकायत में दाल परोसे जाने की बात लिखी थी। वे मुख्यमंत्री के लिए काम करते थे और मेरा तबादला करा दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications