LoC पर पाकिस्‍तानी हमले में 5 भारतीय जवान शहीद

जम्‍मू। पाकिस्‍तान के सैनिकों ने एक बार फिर युद्ध विराम का उल्‍लंघन करते हुए बॉर्डर पर फायरिंग कर दी, जिसमें पांच भारतीय सैनिक शहीद हो गये। यह वारदात जम्‍मू-कश्‍मीर के पूंछ सेक्‍टर में सोमवार की रात को हुई, जब भारतीय सैनिक पेट्रोलिंग कर रहे थे।

जम्‍मू कश्‍मीर के मुख्‍यमंत्री उमर अब्‍दुल्‍ला ने पांच सैनिकों के शहीद होने की पुष्टि की है। भारतीय सेना ने मंगलवार को बताया कि सोमवार की रात घने जंगलों वाले इलाके सरला पोस्‍ट पर एलओसी पर पाकिस्‍तानी सैनिकों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इधर से भी जवाबी फायरिंग की गई, लेकिन इस दौरान पांच भारतीय सैनिक शहीद हो गये।

सेना प्रमुख जनरल बीके सिंह खुद स्थिति का जायजा लेने के लिये अधिकारियों से मिले व बातचीत की। कुल मिलाकर देखा जाये, तो पाकिस्‍तान की इस हरकत से एक बार फिर दोस्‍ती का हाथ पीछे खींचना तय हो गया है।

सदन में हंगामा

जैसे ही यह खबर आयी, वैसे ही विपक्षी दलों ने दोनों सदनों लोकसभा और राज्‍यसभा में यूपीए सरकार को घेर लिया और हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान लोकसभा की कार्यवाही स्‍थगित करनी पड़ी, जबकि राज्‍यसभा में हंगामा जारी है।

गुजरात के मुख्‍यमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपीए सरकार से पूछा है कि पाकिस्‍तान की रोज-रोज की ऐसी करनी से निबटने के लिये क्‍या नीतियां बनायी गई हैं। जनता को यह बताना ही होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+