धोती पहने भारतीय को मेट्रो में यात्रा करने से रोका
नयी
दिल्ली। विदेश में एक भारतीय को उस वक्त शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा जब उसे मेट्रो में यात्रा करने से सिर्फ इसलिए रोक दिया गया क्योंकि उसने भारतीय परिधान धोती पहन रखी थी। id="toptextpromo">ये
वाकया दुबई की मेट्रो ट्रेन का है, जहां 67 साल के एक भारतीय को मेट्रो में सिर्फ इसलिए सफर करने से रोक दिया गया कि उसने धोती पहन रखी थी। पीड़ित व्यक्ति की बेटी मधुमती के अनुसार दुबई के एतिसलात मेट्रो स्टेशन के पंचिंग गेट के पास एक पुलिसकर्मी ने उन्हें रोका और कहा कि उन्होने जो पहनावा पहन रखा है, उसे पहनकर मेट्रो में यात्रा करने की इजाजत नहीं है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>'गल्फ
न्यूज' के मुताबिक पीड़ित व्यक्ति की बेटी ने पुलिस से मेट्रो में सफर करने देने का आग्रह किया। बावजूद इसके उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया। इस हादसे के बाद से पीड़ित भारतीय व्यक्ति खुद को शर्मिंदा महसूस कर रहा है और तब से परेशान है। गौरतलब है कि सड़क एवं परिवहन प्राधिकर के अनुसार, यात्रा को लेकर कोई ड्रेस कोड तय नहीं है। हादसे के बाद पीड़ित की बेटी ने इस मामले में औपचारिक रूप से शिकायत दर्ज करवा दी है।











Click it and Unblock the Notifications