बीजेपी नहीं RSS के उम्मीदवार हैं मोदी, इसलिए हो रहा है विरोध:एनसीपी
नयी दिल्ली। बीजेपी के अघोषित पीएम उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी को लेकर विवादों का दौड़ खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। बेडेपी के अंदर बी मोदी के नाम पर गतिरोध ख्तम नहीं हो पा रहा है।
पार्टी के कुछ नेताओं की सहमति मोदी के नाम पर नहीं बन पा रही है। वहीं केंद्रीय कृषि और खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री तारिक अनवर ने कहा है कि नरेंद्र मोदी बीजेपी नहीं,बल्कि आरएसएस के उम्मीदवार हैं, इसलिए उनका पार्टी के अंदर विरोध हो रहा है।

तारिक अनवर ने बीजेपी में मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने के बाद उठ रहे गतिरोध पर कहा कि ऐसा इसलिए हो रहा है, क्योंकि मोदी बीजेपी नहीं, आरएसएस के उम्मीदवार हैं और उन्हें थोपा जा रहा है।
मोदी को पीएम उम्मीदवार बनाए जाने पर एनसीपी नेता ने कहा कि बीजेपी ने इस मामले में जल्दीबाजी में फैसला किया है। तारिक अनवर ने कहा कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने मोदी को चुनाव अभियान समिति का प्रमुख बनाए जाने का विरोध किया था और उसके बाद पार्टी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा और वरिष्ठ नेता जसवंत सिंह के बयान आए हैं।












Click it and Unblock the Notifications