मानी मांगें तो देश में हो जाएंगे 50 राज्य

sushil kumar shinde
नयी दिल्ली। आंध्र प्रदेश से अलग कर नए तेलंगाना राज्य की मांग मानना केन्द्र की यूपीए सरकार के लिए बड़ी मुसिबतें में फंस गई है। तेलंगाना के बाद अब अलग-अलग राज्यों की मांगें बढ़ने लगी है। केंद्र नए राज्यों के निर्माण से जुड़ी सभी मांगों को मान ले तो निकट भविष्य में भारत में कम से कम 50 राज्य होंगे।

तेलंगाना राज्य को मंजूरी देने के बाद गृह मंत्रालय को 20 से ज्यादा नए राज्यों के निर्माण के प्रस्ताव मिले हैं। खास बात यह है कि नए राज्यों से जुड़ी ये मांगें पूरे देश से आई हैं। इनमें मणिपुर में कुकीलैंड, तमिलनाडु में कोंगुनाडु, नॉर्थ बंगाल में कामतापुर और कर्नाटक में तुलुनाडु शामिल हैं। अब गृह मंत्रालय के लिए इन मांगों को मामना बड़ी मुसिबत बन गया है। ऐसे में अगर सरकार इनकी मांगे मानती है तो भारत में 50 से अधिक राज्य हो जाएंगे।

तेलंगाना के बाद देश के अलग-अलग हिस्सों से अलग राज्य के लिए मांग उठने लगी है। अलग राज्य के लिए प्रदर्शन हो रहे है। असम के कार्बी आंगलांग में हिंसा जारी है। कार्बी आंगलांग में लगातार पांचवें दिन भी अलग राज्य को लेकर चल रही हिंसा जारी रही। बंद के दौरान आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। प्रदर्शकारियों ने सरकारी दफ्तर के अलावा कुछ नेताओं की प्रॉपर्टी जला दी गई। कर्फ्यू में 4 घंटे की छूट रही, जिसके बाद इसे फिर से लागू कर दिया गया। वहीं दार्जिलिंग में बी प्रदर्शन जारी है। अलग राज्य की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे गोरखा जनमुक्ति मोर्चा राज्य भर में प्रदर्शन कर रहे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+