अगर राजा भैया की जगह दुर्गा शक्ति नागपाल हो?

[अजय मोहन] लखनऊ के परिवर्तन चौक से लेकर चारबाग तग, अलीगंज से लेकर गोमतीनगर तक, जगह-जगह बड़े-बड़े होर्डिंग्‍स लगाये गये हैं, जिन पर हाल ही में सीबीआई से क्‍लीन चिट पाने वाले राजा भैया हैं, मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव और सपा के मुखिया मुलायम सिंह यादव। नीचे उस व्‍यक्ति की फोटो, जिससे इस पोस्‍टर को बनवाने पर पैसा खर्च किया। पोस्‍टर पर लिखा है, "सत्‍य परेशान हो सकता है पराजित नहीं"।

जरा सोचिये अगर इसी पोस्‍टर पर राजा भैया की जगह आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल की तस्‍वीर हो, तो सपा के आला कमान का क्‍या मुंह रह जायेगा। और इसमें कोई शक नहीं कि अगर नोएडा का मामला खनन माफियाओं की सांठ-गांठ का नतीजा है, तो आने वाले समय में इस पोस्‍टर के लिये दुर्गा की तस्‍वीर एकदम परफेक्‍ट होगी।

What if Raja Bhaiya replace with Durga Shakti Nagpal

अब इस मामले में हाई कोर्ट ने हस्‍तक्षेप कर दिया, यूपीए अध्‍यक्ष सोनिया गांधी भी कूद पड़ी हैं, लिहाजा अब यह आवाज़ दूर तक जायेगी और दूध का दूध पानी का पानी एक दिन जरूर होगा। ज्‍यादा कुछ नहीं हम सपा के कार्यकर्ताओं से सिर्फ इतना पूछना चाहते हैं कि यदि दुर्गा शक्ति के मामले में सपा सरकार दोषी पायी गई, तब क्‍या वे दोबारा यही पोस्‍टर दुर्गा की तस्‍वीर के साथ लगायेंगे?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+