दुर्गा के मामले में सोनिया की दखलअंदाजी, पीएम को लिखी चिट्ठी
नयी दिल्ली। नोएडा की एसडीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के निलंबन की आग दिल्ली तक पहुंच चुकी है। अखिलेश सरकार के इस फैसले को लेकर पहले ही सवाल उठ चुके है। यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने इस मामले में दखलअंजादी कर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंहा को चिट्ठी लिखी है।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दखल देते हुए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को चिट्ठी लिख कर इस मसले पर जानकारी दी और कहा कि किसी के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। भले ही ये राज्य सरकार और उसके अफसर के बीच का मामला है लेकिन क्या केंद्र सरकार इस मसले पर दखल दे सकती है।

सोनिया ने पीएम को लिखी चिट्ठी में कहा है कि सरकारी मशीनरी को ये भी देखना होगा कि अफसर बिना डर और बिना दबाव के काम करें। सोनिया गांधी की इस चिट्ठी के बाद समाजवादी पार्टी तमतमा गई है। समाजवादी पार्टी नेता नरेश अग्रवाल ने इस मसले पर सियासत ना करने की सलाह दी है। तीखी प्रतिक्रिया देते हुए सपा नेता ने सोनिया से मांग की है कि वो रॉबर्ट वढेरा और हरियाणा के अफसर अशोक खेमका के मुद्दे पर भी प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखे। वहीं बीजेपी ने सोनिया गाधी के इस कदम को ड्रामा करार देते हुए कहा कि सोनिया सिर्फ दिखावे की राजनीति करती है।
गौरतलब है कि नोएडा के एसडीएम दुर्गा शक्ति नागपाल को पद से निलंबित कर दिया। निलंबन की जो वजह सरकार ने बताई उसके बाद वो किसी को भी हजम नहीं हो रहा है। वहीं दुर्गा के सस्पेंशन अखिलेश सरकार के खिलाफ आलोचनाओं का दौर शुरु हो गया। नोएडा के डीएम ने अपनी रिपोर्ट में सरकार की पोल खोल दी तो सपा के मंत्री आजम खान डीएम के निलंबन की बात करने लगे।












Click it and Unblock the Notifications