सोनिया की चिट्ठी पर हड़बड़ाई पीएमओ, दुर्गा के निलंबन पर यूपी सरकार से मांगा जबाव

नयी दिल्ली। उत्तरप्रदेश के नोएडा की निलंबित आईएएस अफसर दुर्गा शक्ति नागपाल का मामला अब केन्द्र सरकार तक पहुंच गया है। इस मसले पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की चिट्ठी के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय अब सकते में आ गई है।

केन्द्र की कार्मिक विभाग ने यूपी सरकार से दुर्गा शक्ति के निलंबन के बारे में रिपोर्ट मांगी है। केन्द्र सरकार ने अब इस मामले में दखल देते हुए यूपी सरकार से जबाव मांगा है।

durga shakti nagpal

पीएमओ ने ये कार्रवाई सोनिया की चिट्टी के बाद की है। अपनी चिट्ठी में सोनिया ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से कहा था कि हमें ये देखना होगा कि जो अफसर सही तरीके से काम कर रहे हैं उन्हें सुरक्षा मिल रही है या नहीं। हमें ये भी देखना होगा कि कहीं एक ईमानदार अधिकारी को परेशान न किया जा रहा हो।

गौरतलब है कि सोनिया गांधी की चिट्ठी पर समाजवादी पार्टी ने जोरदार पलटवार करे हुए कहा कि सोनिया को ऐसी ही एक चिट्ठी IAS अफसर अशोक खेमका के बारे में लिखनी चाहिए। वहीं आजम खान ने कहा है कि सोनिया गांधी को दुर्गा मामले पर प्रधानमंत्री को खत नहीं लिखना चाहिए था। आजम ने कहा कि सोनिया के इस कदम से यूपी के अफसरों में अराजकता के लिए हौसला बढ़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+