राजा भैया को चैन से नहीं बैठने देंगी डीएसपी की बेवा

लखनऊ (ब्यूरो)। पूर्व कैबिनेट मंत्री रघुराज प्रताप सिंह को सीओ कुंडा जियाउल हक की हत्या के मामले में क्लीन चिट मिलने से सीओ जिया उल हक की पत्नी परवीन आजाद काफी आक्रोश में हैं। वह सीबीआइ की रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं हैं। हालांकि उन्होंने यह कहा कि सीबीआइ ने जो जांच रिपोर्ट कोर्ट में दी वह मेरे पास नहीं है, पता चला कि आरोपियों को क्लीन चिट दे दी है। वह वकील के जरिए रिपोर्ट हासिल कर फिरजांच की मांग करेंगी।

परवीन को न्यायपालिका पर भरोसा है। उन्होंने कहा कि मैंने प्रतापगढ़ के कुंडा में अपने पति की हत्या के बाद जो बयान दिया उस पर कायम हूं। पति के हत्यारों को सजा दिलाने और इंसाफ के लिए कोर्ट से लेकर रोड तक संघर्ष करूंगी। मैं धरना-प्रदर्शन से लेकर अनशन तक करूंगी। मैं पीछे हटने वाली नहीं हूं। हत्यारों को सजा दिलाना ही मेरा मकसद है। मेरे पति की बेरहमी से गोली मारकर हत्या की गई। मैं बिना न्याय मिले चुप नहीं रहने वाली। मैं कोर्ट से जांच रिपोर्ट की कॉपी हासिल करने के बाद अदालत की दर पर दस्तक देकर अपने पति के हत्यारों को सजा दिलाने के लिए फिर जांच की मांग करूंगी।

DSP's widow not satisfied with CBI report against Raja Bhaiya

ज्ञात हो कि परवीन आजाद के पति सीओ कुंडा जियाउल हक की दो मार्च को बलीपुर में हत्या हो गई। परवीन आजाद ने इस प्रकरण में तत्कालीन मंत्री तथा कुंडा के विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के खिलाफ हत्या के षड्यंत्र का मुकदमा दर्ज कराया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+