उफनाई माही नदी में बह गई कारें, 5 की मौत, 1 लापता
अहमदाबाद। गुजरात के पंचमहल जिले में लुनावडा के पास खतरे के निशान से ऊपर बह रही माही नदी इस कदर उफान पर थी कि एक महींद्रा एसयूवी को बहा ले गई, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई और एक अब भी लापता है। खबर के मुताबिक छह सहकर्मी दो कारों फोर्ड फिगो और महींद्रा एसयूवी 500 से बुधवार को अहमदाबाद जा रहे थे। जैसे ही उनकी कारें हडोड गांव में दाखिल हुईं, तो माही नदी पर पुल पड़ा। जिस समय वो पुल पार कर रहे थे, तभी राजस्थान में बने कडाना बांध से पानी छोड़ दिया गया। नदी अचानक उफान पर आ गई और पानी पुल के ऊपर तक आ गया, जिसमें दोनों कारें बह गईं। पानी की भयावह का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उस समय करीब दो लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था।
इस घटना का कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं था, लिहाजा किसी को नहीं पता कि कार पुलिस से कैसे नदी में गिरी। घटना के बारे में तब पता चला जब दूसरे दिन गांव वालों ने नदी में एक कार और कुछ लाशें बहती हुई देखीं। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तलाश शुरू की तो फोर्ड फिगो करीब 700 मीटर दूरी पर मिली, जबकि दो लाशें नदी किनारे झाड़ी में फंसी हुई मिलीं। एक की शिनाख्त मणिनगर के मुकेश गिडवानी और भारत जानी के रूप में हुई।

पुलिस ने जब और छान बीन की तो महींद्रा एसयूवी नदी में आंधी डूबी हुई मिली। उसी के अंदर घेदासर के रहने वाले घनश्याम पिठानी का शव मिला। इनके अलावा मृतकों में जगदीश पटेल और रजनी परशोत्तम थे। इस हादसे में एक व्यक्ति जो लापता हुआ है उसका नाम रोजर जेम्स है। रोजर जेम्स के चचेरे भाई ने बताया कि पुलिस ने बचाव व खोजबीन का कार्य फिर से शुरू किया है। गुरुवार की शाम पुलिस ने यह कहकर काम रोक दिया कि अब अंधेरा हो गया है। सुबह जब फिर से खोजबीन का कार्य इसलिये नहीं शुरू हो सका क्योंकि बांध से फिर पानी छोड़ दिया गया। बीच-बीच में पुलिस खोजबीन का काम कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications