भूकंप के झटकों से हिला उत्तर भारत, जान-माल का नुकसान नहीं

रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.4 मापी गई है। वहीं भूकंप का केंद्र किश्तवाड़ से 13 किलोमीटर दूर था। भूकंप के झटके करीब 7 सेकेंड तक महसूस किए गए। झटकों के साथ ही लोग घरों से बाहर निकल आए। कई जगहों पर स्कूलों से बच्चों को बाहर निकाल लिया गया। हलांकि इस भूकंप में किसी भी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।
श्रीनगर स्थित भारत मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक सोनम लोटस ने बताया कि बीते लगभग तीन महीने से इस क्षेत्र में हल्के या मध्यम तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। बार-बार महसूस किए जा रहे इन भूकंप के झटकों के पीछे की वजहें को पता लगाने की कोशिश की जा रही है। पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा के कुछ हिस्सों में आज भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए।












Click it and Unblock the Notifications