आम जन का आशीर्वाद लेने सड़कों पर निकले शिवराज सिंह चौहान

भोपाल। मध्‍य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले किसानों और गरीबों को तोहफे देने निकले मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा बुधवार को शुरू हुई। यात्रा के पहले दिन शिवराज ने गरीबी रेखा से नीचे वालों को मुफ्त में बिजली देने का ऐलान किया। साथ ही शिवराज ने कहा कि मैं प्रदेश का राजा नहीं जनता का सेवक हूं।

भारतीय जनता पार्टी की जनआशीर्वाद यात्रा का जीरापुर में शुभारंभ करते हुए मुख्‍यमंत्री ने कहा कि मध्‍य प्रदेश में गांव, गरीब, किसान, मजदूर, युवक, अनुसूचित जाति, जनजातियों की हित चिंतक सरकार है। राज्य सरकार ने प्रदेश में खेती को लाभ का धंधा बनाकर गांव में खुशहाली का वातावरण बनाया है। किसान को बिजली के बिलों के लिए हलकान नहीं होना पड़ेगा। साल में एक बार 1200 रू. प्रति हार्स पावर की हिसाब से बिजली के बिल का भुगतना करना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि गरीबी रेखा से नीचे वाले उपभोक्ताओं की बिलों को माफ कर दिया गया है। मध्‍य प्रदेश में गांव में 24 घंटा बिजली की पूर्ति करके कृषि और उद्योगो में संतुलन लाकर ग्रामीण विकास को नया आयाम दिया गया है। उन्होने कहा कि राजगढ़ जिले में पिछले दिनों बाढ़, पाला से जो फसलें नष्ट हुई थी। उनकी क्षति पूर्ति के लिए राज्य सरकार ने 28 करोड़ रू. की राशि स्वीकृत की है, जिसका वितरण किया जायेगा। जीरापुर में भारी बारिश के बावजूद किसानों का जनसैलाब उमड़ रहा था और राज्य सरकार की ग्रामोन्मुखी योजनाओं की सफलता के लिए जन जन के मुंह से आशीर्वाद वचन निकल रहे थे। शिवराज सिंह चैहान ने कहा कि राज्य सरकार की उपलब्धियों को लेकर आया हूं और जनता के आशीर्वाद से नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी विजयी होगी और मध्‍य प्रदेश में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।

शिवराजसिंह चैहान ने ग्रामीणों की समस्याओं के प्रति पूरी संवेदना और गंभीरता से विचार किया और ग्रामीणों के बीच में पहुंचकर उनसे अनौपचारिक चर्चा करते हुए कहा कि पिछले नौ वर्षों में जितनी तरक्की हुई है उतनी आजादी के बाद कांग्रेस सरकारों ने साढे चार दशक में नहीं की।

सुशासन का ढिंढोरा

सुशासन का ढिंढोरा

भारतीय जनता पार्टी की विकास और सुशासन की पहल के लिए उसे आशीर्वाद चाहिए जिसके बल पर विधानसभा चुनाव में मध्‍य प्रदेश में सरकार बनेगी और अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा की शानदार विजय दिल्ली में एनडीए सरकार के गठन का मार्ग प्रषस्त करेगी। उन्होंने कहा कि मध्‍य प्रदेश सरकार का फैसला है कि कोई भी गरीब व्यक्ति आवासहीन नहीं रहेगा, भूखा नहीं सोयेगा, हर हाथ को काम मिलेगा।

गरीबों को 2 रुपए किलो चावल

गरीबों को 2 रुपए किलो चावल

इसके लिए गरीबों को मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना के तहत 1 रू. किलो गेहूं, 2 रू. किलो चांवल का वितरण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री आवास योजना में गरीबों के लिए 70 हजार रू. मकान बनाने के लिए अनुदान और 2 लाख रू तक का कर्ज दिए जाने का प्रावधान किया गया है।

अस्‍पतालों में मुफ्त इलाज

अस्‍पतालों में मुफ्त इलाज

अस्पतालों में मुक्त इलाज, मुक्त जांच की व्यवस्था के साथ मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान की व्यवस्था की गयी है। बच्चे पढ़ लिखकर उम्दा नागरिक बनें इसलिए अध्यापक वर्ग को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। समान कार्य के लिए समान वेतन दिए जाने का प्रावधान किया है। 24 घंटे बिजली पूर्ति से गांव में उद्योग धंधे लगेंगे।

युवकों को बिजनेस के लिये कर्ज

युवकों को बिजनेस के लिये कर्ज

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजार योजना में युवकों को कर्ज दिया जायेगा। मुख्यमंत्री रोजगार गारंटी योजना में सरकार गारंटी देगी और युवक 25 लाख रू तक का कर्ज बैंक से ले सकेंगे। इससे प्रदेश में औद्योगिक क्रांति आयेगी और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद प्रभात झा यात्रा में साथ चल रहे है।

पांच लाख नौकरियां दीं

पांच लाख नौकरियां दीं

शिवराजसिंह चैहान ने ग्रामीण विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा और कांग्रेस की मानसिकता में बुनियादी अंतर है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने सत्ता में आते ही प्रदेश में भर्ती पर लगी पाबंदी हटा दी और 5 लाख लोगों को नौकरियां दी है, जबकि कांग्रेस शासन में मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने नौकरियों में भर्ती पर प्रतिबंध लगा दिया था और 28 हजार दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को एक कलम से सेवामुक्त करके उनके घर के चूल्हे बूझा दिए थे।

खिलचीपुर में बांध बनेगा

खिलचीपुर में बांध बनेगा

खिलचीपुर के मंडी प्रागंण एवं राजगढ़ के महाविद्यालय खेल प्रागंण में सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने कहा कि मोहनपुरा, कुशलपुरा क्षेत्र में प्रदेश सरकार ने किसानों की सुविधा के लिए बांध का निर्माण करने का निश्‍चय किया है। मैं किसान का बेटा हूं और किसानी के लिए अनेक योजनाएं बनाकर किसानी को फायदे का धंधा बनाउंगा।

मध्‍य प्रदेश बढ़ा आगे

मध्‍य प्रदेश बढ़ा आगे

मध्‍य प्रदेश का नाम देश के अग्रणी विकसित राज्यों की श्रेणी में शुमार हुआ है। भारतीय जनता पार्टी सरकार ने प्रदेश में 8 वर्षों में जो सड़कें बनायी हैं उसे कांग्रेस ने 60 सालों में नहीं बना पायी है। मध्‍य प्रदेश के गांव में 90 हजार कि.मी. से अधिक सड़कों का निर्माण किया है।

चुनाव मैनेजमेंट से नहीं जीते जाते

चुनाव मैनेजमेंट से नहीं जीते जाते

कांग्रेस मानती है कि चुनाव मैनेजमेंट से जीते जाते है, विकास से नहीं परंतु भारतीय जनता पार्टी सरकार ने प्रदेश में विकास के बल पर न केवल दो बार सरकार बनायी बल्कि तीसरी बार भी विकास के बल, जनता के समर्थन और कार्यकर्ताओं की मेहनत से सरकार बनायेंगे। आप सभी का आशीर्वाद से हम प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाकर रही कसर को पूरा करेंगे।

अस्तित्‍व की लड़ाई लड़ रही कांग्रेस

अस्तित्‍व की लड़ाई लड़ रही कांग्रेस

उन्होंने कहा कि मध्‍य प्रदेश से कांग्रेस की जमीन खिसक गयी है। कांग्रेस अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है, इसलिए मध्‍य प्रदेश सरकार के मंत्रियों को बदनाम करने के लिए केन्द्रीय एजेंसियों जैसे सीबीआई, इन्कम टैक्स को मोहरा बनाकर प्रदेश सरकार को बदनाम कर रही है। उनके मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे। आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता कांग्रेस को मुंहतोड़ जवाब देगी। स्थानीय निवासियों ने कृषि उपज मंडी में मुख्यमंत्री को सिक्कों से तौला।

जनआशीर्वाद यात्रा की झलकियां-1

जनआशीर्वाद यात्रा की झलकियां-1

1. भारी बारिश के बावजूद मुख्यमंत्री की सभा में लोगों ने भाषण सुना।
2. कस्तूरबा बालिका विद्यालय की छात्राओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।
3. भगवा टीशर्ट में दो पहिया वाहन पर सवार सैकड़ों युवा रथ के साथ चल रहे थे।
4. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने कांग्रेस के कुशासन और भाजपा के सुशासन के संबंध में जनता से पूछा तो जवाब आया शिवराजजी हम आपके साथ हैं।

जनआशीर्वाद यात्रा की झलकियां-2

जनआशीर्वाद यात्रा की झलकियां-2

5. शहर के मुख्य मार्ग से रथ यात्रा गुजर रही थी तब रहवासियों ने अपने अपने घरों से पुष्पवर्षा कर यात्रा का अभिनंदन कर स्वागत किया।
6. मुख्यमंत्री के चित्र और कमल के फूलों से पूरा शहर पटा था और यात्रा के अभिनंदन को लेकर जनता में गर्मजोषी देखने को मिली।श
7. जगह जगह महिलाएं एवं बच्चे कलष लेकर मुख्यमंत्री का स्वागत कर रहे थे।
8. मुख्यमंत्री की आम सभा को सुनने के लिए किसान अपने ट्रेक्टरों में बैठकर पूरे परिवार के साथ दूर दूर से आए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+