रमजान के जुलूस में दो गुटों में पथराव, दुकानों में लगाई आग

हंगामा कर रहे लोगों ने कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया। पुराने शहर में तनाव बढ़ता देख इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इलाके में अद्धसैनिक बलों को तैनात कर दिया गया है। हंगामे के बाद शहर के संवेदनशील जगहों पर पुलिस फ्लैग मार्च कर रही है। डीजीपी देवराज नागर ने भी तनाव के बाद इलाके का दौरा किया और स्थिति की जानकारी ली। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।
हंगामा सुबह पांच बजे हुआ जब 21वीं रमजान का जुलूस शबी-ए-नजफ के इमामबाड़े से उठा। जुलूस में ताबूत भी था। सुबह सात बजे जुलूस पर अचानक पथराव शुरू हो गया। पथराव होते ही भगदड़ मच गई। जुलूस में चल रहे युवकों ने भी पथराव का जवाब दिया और विरोध में एक गुमटी को आग के हवाले कर दिया। 3 घंटे तक दोनों दलों के बीच जमकर हंगामा हुआ । बाद में पुलिस ने स्थिति पर काबू पाया।












Click it and Unblock the Notifications