लंदन में स्कर्ट पहन कर स्कूल नहीं जा सकेंगी लड़कियां
लंदन। सात संमदर पार यानी कि लंदन का नाम लेते ही वहां की बेबाक जिंदगी सामने आ जाती है। मगर आप सुनकर चौक जायेंगे कि ब्रिटेन के एक स्कूल में 9 साल की लड़कियों को स्कर्ट पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। ये फैसला स्कर्ट का साइज कम होने और छात्राओं का लेडी लुक न लगने के चलते लिया गया है। लंदन के इंग्लैंड मिडल स्कूल के वॉकवुड चर्च ने यह प्रतिबंध लगाया है और सितंबर से छात्राओं को पैंट पहनने के लिए कहा गया है।
द टेलिग्राफ के मुताबिक, वरसेस्टशायर के वॉकवुड चर्च ऑफ इंग्लैंड मिडल स्कूल ने गर्ल्स स्टूडेंट्स से कहा है कि वे सितंबर से ट्राउजर पहनकर आएं। यही नहीं 2014 से फीमेल स्टूडेंट्स को ब्लाउज पहनने से भी मना किया जाएगा ताकि लड़के और लड़कियों की यूनिफॉर्म एक जैसी दिखे।

हालांकि अभिभावकों ने इस कदम को 'सनकी' करार दिया है। एक अभियान ग्रुप ने बताया कि मौजूदा दौर में 63 स्कूलों में स्कर्ट प्रतिबंधित है। ऐसा करने वाले ज्यादातर इंटरमीडिएट स्कूल हैं, लेकिन एक अन्य मिडल स्कूल ने भी अपने यहां नौ से तेरह वर्ष की लड़कियों के खिलाफ ऐसा ही कदम उठाया है।
स्कूल की मुख्य शिक्षिका डेविड डाउटफायर के अनुसार यह फैसला जरूरी था क्योंकि विद्यार्थी बहुत छोटी स्कर्ट पहनने लगे थे। इससे उन्हें उठने बैठने में भी दिक्कतें होती हैं। यह महिलाओं की तरह व्यवहार नहीं है। इस संबंध में छात्राओं को टोके जाने पर भी नहीं मानती थीं। उन्होंने कहा कि गर्मियों में छात्राओं को स्कर्ट पहनने दी जा सकती है, हम इस पर विचार कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications