इटली की कोर्ट में नहीं पेश होंगे रक्षा मंत्री ए के एंटनी
नई दिल्ली। इटली की एक कोर्ट द्वारा जारी किये गये समन पर भारत ने साफ कर दिया है कि भारत के रक्षा मंत्री ए के एंटनी कोर्ट में पेश नहीं होंगे। गौरतलब है कि अगस्तावेस्टलैंड हेलीकॉप्टर डील में हुई रिश्वतखोरी के मामले में इटली की हथियार कंपनी फिनमैकेनिका के अधिकारियों पर मुकदमा चल रहा है। इसी मामले में सुनवाई के लिए टाटा समूह के प्रमुख रतन टाटा और ए के एंटनी को भी समन जारी किया गया था।
2010 में 12 हेलीकॉप्टरों के लिए करीब 3,546 करोड़ रूपये का ठेका अगस्ता वेस्टलैंड कंपनी को दिया गया था। इसी मामले में पिछले साल इटली मे कंपनी के प्रमुख गिउसेप्पे ओरसी और सीईओ ब्रूनो स्पेग्नोलिनी को 362 करोड़ रूपये की रिश्वत के लेन देन में गिरफ्तार किया गया था।

इस मामले की जांच भारत में सीबीआई कर रही है। इसमें पूर्व वायुसेना प्रमुख त्यागी और उनके कई रिश्तेदारों का नाम आया था।












Click it and Unblock the Notifications