बटला हाउस एनकाउंटर: कल 2 बजे आयेगा शहजाद की सजा पर फैसला
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। दिल्ली की साकेत कोर्ट में 2008 के बटला हाउस मुठभेड़ मामले में सजा का ऐलान अब कल 2 बजे होगा। जी हां कोर्ट ने फैसले को कल तक के लिये टाल दिया है। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक आरोपी शहजाद अहमद के वकील आज आदलत नहीं पहुंचे इसलिये कोर्ट ने फैसले को कल तक के लिये टाल दिया है। हालांकि अदालत ने शहजाद के वकील के प्रति नाराजगी जरुर जाहिर की और अदालत में उपस्थित ना होने के कारण पूछा।
मालूम हो कि बटला हाउस एनकाउंटर मामले में एकमात्र आरोपी इंडियन मुजाहिद्दीन (आईएम) के शाहजाद अहमद को दोषी सिद्ध किया गया है। बटला हाउस मुठभेड़ के दौरान दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा के निरीक्षक एमसी शर्मा की हत्या मामले में अहमद को दोषी सिद्ध करने वाले अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश राजेंद्र कुमार शास्त्री को आज सजा की घोषणा करना था। मगर शहजाद के वकील के अनुपस्थिति ने फैसले को कल तक के लिये टाल दिया। बताया गया है कि उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ का निवासी अहमद जामिया नगर में मुठभेड़ के दौरान उस इमारत में मौजूद था।

ये विस्फोट करोल बाग, कनॉट प्लेस, ग्रेटर कैलाश और इंडिया गेट पर हुए थे जिनमें 26 लोगों की मौत हो गई थी और 133 से अधिक घायल हुए थे। पुलिसकर्मियों के दल को यह सूचना मिली थी कि पांच श्रंखलाबद्ध विस्फोटों में शामिल एक वांछित व्यक्ति जामिया नगर के चार मंजिला बटला हाउस के एल-18 फ्लैट में छिपा हुआ है। पुलिस के दल ने सुबह 10.30 बजे फ्लैट पर धावा बोला और परिणामस्वरूप दोनों तरफ से गोलीबारी हुई। तभी छिपे हुए आतंकवादी द्वारा चलाई गई गोली से शर्मा की मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications