क्‍या आप जानते हैं- 50 करोड़ साल पुरानी हैं हमारी आंखें

मेलबर्न। जिन आंखों से हम इस सुंदर दुनिया के बेहतरीन नज़ारे देख पाते हैं, जिन आंखों से हम अपनों के दु:ख और खुशी को समझ पाते हैं, जो आंखें हमें खतरों से बचाती हैं, इन आखें के बारे में एक बड़ा रहस्‍य सामने आया है, जो शायद आप इससे पहले नहीं जानते होंगे। ऑस्‍ट्रेलिया के एक वैज्ञानिक ने अपनी खोज में पाया है कि हमारी आंखें 50 करोड़ साल पुरानी हैं।

वैज्ञानिक ने इसके पीछे 70 करोड़ साल पुराना इतिहास रखा, जब धरती पर सिर्फ अमीबा, एलगी, कोरल, बेक्‍टीरिया ही हुआ करते थे। इनमें से अधिकांश एककोशिकीय थे। उन्‍होंने अपने अध्‍ययन में कहा कि उसी दौरान ओपसिन्‍स नाम की कोशिका आयी, जो प्रकाश के प्रति संवेदनशील पायी गई। और धीरे-धीरे ऑपसिन्‍स ने प्रकाश को पहचानना शुरू कर दिया। सबसे पहले जिस जीव में आंख दिखायी दी वह था कैंब्रियान वो भी 50 करोड़ साल पहले।

Eyes are 500 million years old: Study

ऑस्‍ट्रेलियाई वैज्ञानिक प्रोफेसर ट्रेवर लैम्‍ब ने कहा कि 50 करोड़ साल पहले ही ऐसे तमाम जानवरों की उत्‍पत्ति हुई, जिनके एक या दो आंखें थीं। ये वो जानवर थे, जिनके अंदर कई अन्‍य अंग भी तभी बने थे। उस दौरान तमाम जानवरों के सिर्फ आंखें हुआ करती थीं, बाकी नर्वस सिस्‍टम नहीं हुआ करता था। धीरे-धीरे इन्‍हीं जीवों में नई-नई उत्‍पत्तियां होती गईं। इस पूरी प्रक्रिया में 20 करोड़ साल लग गये। तब जाकर ऐसे जानवर आये, जिनकी आंखें हमारी तरह कैमरे की जैसी थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+