सेक्स के बाद घूसकांड में फंसे शिवराज सिंह चौहान, कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा

दरअसल भोपाल में 2 उद्योगपतियों के यहां इनकम टैक्स के छापे में कुछ डायरियां मिली। इस डायरी में लिखा गया था कि मध्यप्रदेश के 2 मंत्रियों को कितनी-कितनी रिश्वत दी गई। भोपाल के उद्योगपतियों दिलीप सूर्यवंशी और सुधीर शर्मा के घर इनकम टैक्स के छापे के दौरान ये डायरी मिली है। दोनों उद्योगपियों को बीजेपी का करीबी बताया जा रहा है।
डायरियों में लिखे नाम के आधार पर मध्य प्रदेश सरकार के खनिज मंत्री राजेंद्र शुक्ला, संस्कृति और जन संपर्क मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा और कई सीनियर अधिकारियों को काम करवाने के एवज में रिश्वत दी गई है। सुधीर शर्मा के पास से मिली डायरी में यह साफ लिखा हुआ है कि मंत्रियों को फंड के लिए कुल 1.30 करोड़ रुपए की रिश्वत दी गई है। डायरी से हुए इस खुलासे के बाद जहां बीजेपी सरकार चुप्पी साधे हुए है तो वहीं मौके पर चौका मारने में जुटी कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से इस्तीफा मांगा है।












Click it and Unblock the Notifications