'टंच माल' कॉमेंट पर भड़के दिग्गी राजा, कहा TRP की दौड़ में मीडिया बौरा गया

दिग्विजय सिंह ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर लिखा कि टीआरपी की दौड़ में मीडिया बौरा गया है। उन्होंने लिखा है कि लोगों की प्रशंसा में आम तौर पर इस्तेमाल होने वाले शब्दों को लैंगिक टिप्पणी का तमगा दिया जा रहा है।
वहीं अपनी दूसरी ट्वीट में उन्होंने लिखा कि सौ टंच माल का मतलब सौ फीसदी शुद्ध होता है और मीडिया इसे लैंगिक टिप्पणी बता रही है। मीडिय़ा को सीख देते हुए उन्होंने लिखा है कि राजनेताओं पर निशाना साधने की बजाए पहले मीडिया को खुद में आत्म निरीक्षण करना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications