रेस्त्रां में घोटालों की डिश, जमकर खाइए '2जी समोसा', 'कोलगेट सैंडविच'

Restaurants in Gujarat name dishes after the scams
गुजरात। हाल ही में मुंबई के एक रेस्तरां में खाने के बिल में यूपीए सरकार के घोटालों के जिक्र के बाद मचा बवाल अभी खत्म भी नहीं हुआ कि एक नया मामला सामने आ गया है। मुंबई के आदिती रेस्तंरा के बाद गुजरात के एक रेस्तंरा ने यूपीए सरकार के घाटालों के नाम पर अपने डिशेज का नाम रखने की तैयारी कर रहा है। रेस्तंरा के मेनू कार्ड में लिखे सभी डिशेज के नाम अब यूपीए सरकार के घोटालों के नाम पर होगी।

इस रेस्तंरा में '2जी समोसा', 'कोलगेट सैंडविच' जैसी डिशेज़ मेन्यू में दिख सकती हैं। गुजरात राज्य होटल फेडरेशन ने मुंबई के अदिति रेस्तंरा के पक्ष में कदम उठाते हुए ऐसा करने की सोची है। उसने यूपीए सरकार के घोटालों पर अपने होटेले में डिशेज़ परोसने का फैसला किया है। गौरतलब है कि यूपीए सरकार के घोटालों का जिक्र अपने खाने के बिल में करने को लेकर मुंबई के अदिति रेस्तरां को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बंद करवा दिया गया था। हालांकि बंद होने के एक दिन बाद ही ये दुबारा से खुल गया, लेकिन इस घटना के बाद गुजरात राज्य होटल फेडरेशन ने ये कदम उठाने का फैसला करते हुए अपने डिशेज के नाम घोटालों के नाम पर रखने का फैसला किया है।

फेडरेशन के मेंबर और होटेल मालिक अश्विन गांधी ने घोटालों की डिश परोसने के प्रस्ताव पर फेडरेशन के दूसरे सदस्यों से बात भी की है। अंग्रेजी अखबार को दिए अपने इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि खाने और पीने की चीजों का नाम घोटालों पर रखना ही यूपीए सरकार को सही जवाब है। उन्होंने कहा कि भारत के हर नागरिक को अपने विचार रखने की आजादी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+