उम्र भर खुद को समझता रहा पुरुष, 66 साल में बन गया महिला

china
हांगकांग। क्या आपने कभी सोचा है कि ताउम्र अपने आपको मर्द समझने वाला कोई व्यक्ति 66 साल की उम्र में अचानक औरत बन जाए। क्या ऐसा हो सकता है कि पूरी जिंदगी मर्दों की तरह रहने वाला इंसान जिंदगी के आखिरी पड़ाव में आकर औरत बन जाए, लेकिन ऐसा हुआ है। चीन में 66 साल का एक इंसान उस वक्त हतप्रभ रह गया जब डॉक्टरों ने उसे बताया कि वह पुरुष नहीं महिला है। हांगकांग मेडिकल जर्नल में प्रकाशित एक खबर के मुताबिक वियतनाम में जन्मे इस चीनी व्यक्ति का पेट कुछ समय पहले फूलने लगा था।

बीमार पड़ने के बाद जब उसने हांगकांग में डॉक्टर से संपर्क किया तो जांच में बताया गया कि उसके गर्भाशय में सिस्ट हो गया है जिसके कारण उसका पेट फूल रहा है। खास बात ये थी कि ये पुरुषों में बल्कि महिलाओं में होती है। डॉक्टरों ने उसे बताया कि वह पुरुष नहीं महिला है और उसके पेट में गर्भाशय है। इस खबर के मुताबिक वह टर्नर सिंड्रोम और कांजेनिटल एड्रेनल हाईपरप्लेशिया नामक जीन संबंधी दो बीमारियों की शिकार महिला है।

इस वजह से बांझपन की समस्या होती है। वहीं दूसरी महिलाओं में पुरुषों के कुछ शारीरिक लक्षण आ जाते है जैसे दाढ़ी, मूछों का आना। डॉक्टरों का कहना है कि किसी इंसान में इन दोनों बीमारियों का एक साथ होना लगभग न के बराबर देखा जाता है। आंकड़ों के मुताबिक दुनिया भर में ऐसे सिर्फ छह मामले सामने आये हैं। टर्नर सिंड्रोम ढाई-तीन हजार में से एक महिला में पाया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+