म्रप्र में बीजेपी की जीत, यूपी और राजस्थान में होगा कमबैक

सीएसडीएस-सीएनएन और द हिन्दु की ओर से कराए गए एक सर्वे के मुताबिक उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी शानदार वापसी करने वाली है। ये पोल बताता है कि बीजेपी उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है। इस ओपिनियन पोल के मुताबिक अगर अभी देश में चुनाव हो तो तो बीजेपी का वोट शेयर 9 फीसदी से बढ़कर 27 फीसदी हो जाएगा।
इस पोल की माने तो उत्तर प्रदेस की 80 लोकसभा सीटों में से बीजेपी के खाते में 29-33 सीटें आएंगी। पोल का ये आकड़ां बीजेपी के लिए बड़ी राहत है। इससे पहले यूपी में इससे पहले के चुनावों में बीजेपी 10 से ज्यादा सीटें भी नहीं जीत पाई थी।
इस ओपिनियन पोल में जहां बीजेपी के बढ़ते आंकड़ों को देखाया गया है वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के वोट शेयर में 2 फीसदी की गिरावट आएगी। 2009 में कांग्रेस को 18 फीसदी वोट मिले थे जबकि 2013 में यह फिसलकर 16 प्रतिशत हो जाएगा। इसके साथ ही कांग्रेस को यूपी में 11-15 सीटें मिल सकती हैं।
वहीं ये पोल बीजेपी की हालत मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी बेहतर बता रहा है। इस पोल के मुताबिक मप्र में बीजेपी की जीत होगी तो वहीं राजस्थान में बीजेपी वापस से कमबैत करेंगी।











Click it and Unblock the Notifications