आ गई मर्सडीज की दमदार कार ई63 एएमजी, कीमत 1.29 करोड़ रुपये

देश में एक से बढ़कर एक शानदार लग्‍जरी कारों को पेश करने वाली जर्मनी की प्रमुख कार निर्माता कंपनी मर्सडीज बेंज ने देश में अपने कारों के विशाल रेंज में एक और इजाफा किया है। इस बार कंपनी ने देश की सड़क पर अपनी लग्‍जरी सिडान कार ई63 एएमजी को पेश किया है। भारतीय बाजार में कंपनी ने अपनी इस नई ई 63 एएमजी की शुरूआती कीमत 1.29 करोड़ रूपये तय की है।

मर्सडीज बेंज ने देश के इकलौते फार्मूला वन रेसिंग ट्रैक बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट, नोएडा में अपनी इस कार को लॉन्‍च किया है। नई मर्सडीज ई 63 एएमजी को लॉन्‍च करने के दौरान मर्सडीज बेंज इंडिया के सीईओ ईबरहॉर्ड कर्न भी मौजूद थें। कंपनी ने अपनी इस कार में 5.5 लीटर की क्षमता का दमदार बीटर्बो वी8 इंजन का प्रयोग किया है। जो कि कार को 558 पीएस की दमदार शक्ति प्रदान करता है।

मर्सडीज बेंज ई 63 एएमजी में कंपनी ने 7-स्‍पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन गियर बॉक्‍स का प्रयोग किया है। जो कि महज 4.2 सेकेंड के भीतर ही, 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। इसके अलावा ई 63 एएमजी की अधिकतम रफ्तार 250 किलोमीटर प्रतिघंटा है। देखा जाये तो नई ई 63 एएमजी सामान्‍यत: ई क्‍लास सिडान से काफी भिन्‍न है।

कंपनी ने इस कार के एक्‍सटीरियर को एक अलग ही स्‍पोर्टी लुक प्रदान किया है। विशेषकर आकर्षक ग्रील, एएमजी स्‍पोर्ट सीट, लैदर स्‍टी‍यरिंग व्‍हील इस को ई क्‍लास से पूरी तरह से अलग करते हैं। कंपनी ने इस कार में 12 स्‍पीकरों से सजी हुई बेहतरीन सराउंड साउंड स्‍टीरियो सिस्‍टम का प्रयोग किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+