स्‍पेन में हुई एक ट्रेन दुर्घटना में 69 मरे

सेंटियागो डि कंपोस्‍टेला। स्‍पेन में एक ट्रेन के पटरी से उलट जाने के कारण 69 यात्रियों की मौत हो गयी और 140 से अधिक लोग घायल हो गये हैं। बताया जाता है कि ट्रेन में 218 यात्री और कर्मचारी सफर कर रहे थे। घटना स्‍थानीय समयानुसार रात आठ बजकर 42 मिनट (भारतीय समयानुसार 12 बजकर 12 मिनट) पर हुई जब ट्रेन पश्चिमोत्‍तर गैलिसिया क्षेत्र स्थित सेंटियागो डि कंपोस्‍टेला में प्रवेश कर रही थी।

हालांकि अभी तक दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है लेकिन इसकी भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ट्रेन के डिब्‍बे एक दूसरे पर चढ़ गये। घायलों और मृतकों में से अब 111 लोगों की पहचान की जा चुकी है। ट्रेन मैड्रिड शहर से पश्चिमोत्‍तर शहर फेरोल के लिए जा रही थी।

Train Accident

घटना के बारे में सरकारी चैनल टीवीई का कहना है कि तेज गति से चलने के कारण ही ट्रेन पटरी से उतरी होगी। जबकि रेलवे कंपनी का कहना है कि दुर्घटना के कारणों पर अभी कुछ भी कहना जल्‍दबाजी होगी। यह स्‍पेन में हुई अब सबसे बड़ी ट्रेन दुर्घटनाओं में से एक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+