ताजमहल को गोद लेगा ओएनजीसी

नई दिल्ली। यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल ताजमहल को क्लीन इंडिया अभियान के तहत गोद लिया जाएगा। यह जानकारी पर्यटन मंत्रालय ने मंगलवार को दी। ताजमहल को तेल एवं प्राकृतिक गैस कारपोरेशन (ओएनजीसी) आगरा में बुधवार को आयोजित एक समारोह में गोद लेगा। इस कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यटन मंत्री के. चिरंजीवी में हिस्सा लेंगे।

मंत्रालय ने कहा है, "भारत में पर्यटक स्थलों का यह सरताज है और क्लीन इंडिया कार्यक्रम के तहत इसकी प्रमुखता स्वाभाविक है।"

Taj Mahal

पर्यटन को लक्षित कर की गई पहल पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने भी क्लीन इंडिया अभियान के तहत पांच स्मारकों को गोद लेने के ओएनजीसी के प्रस्ताव पर सहमति जता दी है।

क्लीन इंडिया अभियान केंद्र सरकार की 12वीं पंचवर्षीय योजना के तहत देश भर के पर्यटक स्थलों के भीतर और उसके आसपास सेवाओं की गुणवत्ता और वातावरण में सुधार लाने की रणनीति का एक हिस्सा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+