मोदी को वीजा देने से और इंकार नहीं कर सकता अमेरिका: राजनाथ
नयी दिल्ली। पांच दिवसीय अमेरिकी दौर पर गए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह को भरोसा है कि अमेरिका गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी जैसे राष्ट्रीय नेता को वीजा देने से और अधिक इंकार नहीं कर सकता। राजनाथ को विश्वास है कि अमेरिका जल्द ही मोदी के वीजा पर लगाए गए प्रतिबंद्ध को हटा लेगा और देर-सबेर उन्हें वीजा देना ही होगा।
मोदी की राष्ट्रीय छवि को चमकाने और उनकी स्वीकार्यता को बढ़ाने में जुटे राजनाथ सिंह यहां भी मोदी का गुणगान करते नजर आए। मोदी की प्रशंसा करते हुए उन्हें राष्ट्रीय स्तर नेता बताया और कहा कि अमेरिका को देर-सबेर उन्हें वीजा देना ही होगा।

अमेरिका के दौरे पर आए राजनाथ ने कहा कि वह वाशिंगटन में इस मुद्दे को अमेरिकी सांसदों के समक्ष उठाएंगे। राजाथ ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि अमेरिका जल्दी ही मोदी के वीजा पर लगे प्रतिबंध को हटा लेगा । मोदी का तारिफ करे हुए उन्होंने कहा कि मुझे गुजरात के मुख्यमंत्री की प्रशंसा करने की आवश्यकता नहीं है़, पूरी दुनिया ने मोदी के कामकाज को सराहा है।
गौरतलब है कि 2002 में गुजरात दंगों के बाद से मोदी पर वीजा का प्रतिबंध लगा दिया है। अमेरिका ने तब लेकर अब तक अपने इस वीजा नियम में कोई परिवर्तन नहीं किया।












Click it and Unblock the Notifications