Loc में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, मुठभेड़ में जैश का कमांडर यासिर ढेर
श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर में सुरक्षा बलों की मुठभेड़ में मंगलवार को आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का कुख्यात कमांडर कारी यासिर मारा गया। कश्मीर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) अब्दुल गनी मीर ने इस घटना को आतंकवाद के खिलाफ बड़ी सफलता करार देते हुए कहा कि खास सूचना के आधार पर पुलिस और राष्ट्रीय राइफल्स के जवान ने कुपावाड़ा जिले के सोगम तहसील के गारेवाड गांव में मंगलवार सुबह अभियान शुरू किया।
आईजीपी ने कहा कि जैश के हमलों के मुख्य कमांडर से आत्मसमर्पण करने को कहा गया, लेकिन उसने सुरक्षा बलों पर अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू की, जिसके बाद शुरू हुई मुठभेड़ में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने यह भी बताया कि यासिर (30) पिछले एक दशक से आतंकी गतिविधियों में सक्रिय था। उसे पिछले तीन साल पहले जैश के हमलों का मुख्य कमांडर बनाया गया था। वह पाकिस्तान के संघीय प्रशासित कबायली इलाके (फाटा) का निवासी था।













Click it and Unblock the Notifications