शॉटगन शत्रुघ्‍न के बागी तेवर, कहा मोदी के लिये अभी दूर है दिल्‍ली

नई दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। भारतीय जनता पार्टी में 'ऑल इज़ वेल' नहीं है। जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं पार्टी का अर्न्‍तकलह भी बाहर निकल रहा है। बीजेपी कैंपेन कमेटी के मुखिया के रूप में नरेन्‍द्र मोदी की ताजपोशी को लेकर अकसद विवाद हो रहा है। इस बार भी ऐसा ही हुआ। आडवाणी कैंप की तरफ से नरेन्‍द्र मोदी पर हमला बोला गया। बॉलीवुड में शॉटगन के नाम से प्रसिद्ध एक्‍टर और राजनीति में बिहारी बाबू के नाम से मशहूर शत्रुघ्‍न सिन्‍हा ने कहा है कि नरेन्‍द्र मोदी के लिये दिल्‍ली अभी दूर है।

शत्रुघ्‍न सिन्‍हा ने साफ शब्‍दों में कहा है कि लालकृष्‍ण आडवाणी पार्टी के सबसे वरिष्‍ठ नेता है। इतना ही नहीं शत्रुघ्‍न सिन्‍हा ने कहा है कि राजनाथ सिंह भी प्रधानमंत्री पद के रेस में शामिल हैं। सिन्‍हा ने कहा कि पार्टी के वरिष्‍ठ नेताओं के आर्शिवाद के बगैर आप प्रधानमंत्री नही बन सकते। नरेन्‍द्र मोदी की पीएम पद की इकलौती दावेदारी की धज्जियां उड़ाते हुए सिन्हा बोले कि पार्टी में आडवाणी जी हैं। उनके अलावा सुषमा स्वराज, यशवंत सिन्हा और अरुण जेटली जैसे पीएम की श्रेणी में खड़े लोग हैं।

Bollywood actor turned BJP politician Shatrughan Sinha

मोदी की मुश्किलों की तरफ इशारा करते हुए सिन्‍हा ने कहा कि अभी चाय के कप और होठों में दूरी है। उन्‍होंने कहा कि मामला लगभग पर अटका हुआ है। शत्रुघ्‍न ने कहा कि ये बात सच है कि मोदी लोकप्रिय नेता है मगर प्रधानमंत्री कैंडिडेट का फैसला संसदीय बोर्ड करेगा। नरेंद्र मोदी की सीमाओं की तरफ इशारा करते हुए सिन्हा ने उनके गुजरात राग पर भी बाण छोड़े। सिन्हा बोले कि गुजरात में उनका डंका बजता है, वहां के लोगों की उन्हें पीएम बनाने की इसलिए भी इच्छा है क्योंकि आज तक कोई गुजराती पीएम नहीं बना।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+