आरएसएस ने किया ट्वीट, कहा IM के प्रवक्ता की तरह बात करते है शकील

शकील अहमद की आलोचना करते हुए संघ ने कहा कि कांग्रेस नेता इस तरह से बात करते है मानों को आंतकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन के प्रवक्ता हों। इस बारे में ट्विटर पर संघ के राम माधव ने कहा कि कांग्रेस महासचिव शकील अहमद ऐसे व्यवहार कर रहे हैं जैसे वह उस संगठन के प्रवक्ता हों।
दरअसल कांग्रेस प्रवक्ता शकील अहमद और पार्टी सांसद राशिद मसूद ने अपने बयान में कहा था कि 2002 के गुजरात दंगों के परिणामस्वरूप इंडियन मुजाहिदीन की नींव पड़ी थी। पार्टी नेता के इस बयान के बाद कांग्रेस ने खुद को अलग कर लिया है। पार्टी प्रवक्ता रेणुका चौधरी कहा कि ये पार्टी का नजरिया नहीं है। हलांकि की शकील अहमद के इस ट्वीट के बाद राजनीति काफी गरमा गई है।












Click it and Unblock the Notifications