मिड डे मील मामले में नीतीश ने जताई राजनीतिक साजिश की आशंका

नीतीश ने बीजेपी और आरजेडी पर हमला करते हुए कहा कि इस घटना से राजनीतिक फायदा उठाने के लिए दोनों विरोधी एक हो गए। वहीं इस मामले की जांच अब एसाईटी के हाथों में सौंपे जाने की तैयारी चल रही है। अपने निवास स्थान पर पत्रकारों से बात करते हुए नीतीश ने इस मामले की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस घटना को लेकर जो सियायत हुई वह दुर्भाग्यपूर्ण है। नीतीश ने आशंका जाहिर करते हुए बीजेपी और आरजेडी ने मिलकर इस साजिश को अंजाम दिया।
दोनों ने मामले की जांच में बाधा पहुंचाई और हादसे के बाद शासन के किसी अधिकारी को घटना स्थल तक जाने नहीं दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि ये सब सबूत को नष्ट करने के लिए किया गया था। नीतीश ने कहा कि मिड डे मील हादसे के बाद बच्चों की मौत से सरकार स्तब्ध हैं। बीजेपी पर वार करते हुए नीतीश ने कहा कि सत्ता जाने के बाद बीजेपी के लोग बौखला गए हैं। सत्ता के खोने से उनमें बेचैनी आ गई है। नीतीश ने कहा कि सूबे का सद्भाव एवं सौहार्द बिगाड़ने की साजिश की जा रही है। नीतीश ने राज्य की जनता को संयम बरतने की नसीहत दी है और कहा है कि वो विरोधियों के बहकावे में ना आए। गौरतलब है कि छपरा के सरकारी स्कूल में जहरीला मिड डे मील खाने 23 बच्चों की मौत हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications