एनडीए से अलग होने के बाद नीतीश को होगा फायदा, ममता करेगी लेफ्ट का सफाया: सर्वे

नयी दिल्ली। लोकसभा चुनाव में भले ही अभी एक साल का वक्त बचा हुआ है, लेकिन चुनाव को लेकर कयासों को दौर शुरु हो गया है। पोल सर्वे में बात सामने आई है कि बिहार में एनडीए से गठबंधन तोड़ने से नीतीश को लोकसभा चुनाव में फायदा होगा। सर्वे के मुताबिक अगर इस वक्त लोकसभा चुनाव होते है तो बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू सबसे ज्यादा सीटें हासिल करेंगी। वहीं इस सर्वे के मुताबिक ममता बनर्जी लोकसभा चुनाव पश्चिम बंगाल में लेफ्ट का सूपड़ा साफ कर देंगी।

इस चुनावी सर्वे में कहा गया है कि जहां बिहार में जेडीयू सबसे ज्यादा सीट हासिल करेंगी तो वहीं एनडीए गठबंधन टूटने का सबसे ज्यादा फायदा आरजेडी को मिलेगा। इस सर्वे में कांग्रेस का बिहार में सूपड़ा साफ होता दिखाया गया है। पोल के मुताबिक अगर इस वक्त लोकसबा चुनाव होते है तो कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिलेंगी।

nitish kumar

इस सर्वे में बीजेपी को 8 से 12 सीटें और जेडीयू को 15 से 19 सीटें मिलने का अनुमान दिखाया गया है। वहीं लालू प्रसाद यादव की पार्टी आरजेडी को 8 से 12 सीटें तक मिल सकती हैं। सर्वे में जहां लोगो की राय लेकर ये आकड़ा पेश किया गया है, वहीं लोगों ने इस सर्वे के जहिर अपनी राज रखी है। जिसमें 38 फीसदी वोटरों का कहना है कि नीतीश को एनडीए गठबंधन की खातिर मोदी को स्वीकार कर लेना चाहिए था, जबकि 20 प्रतिशत लोग मानते है कि बीजेपी को गठबंधन बचाए रखने के लिए नरेंद्र मोदी को बढ़ावा नहीं देना चाहिए।

यहीं सर्वे जब पश्चिम बंगाल में कराया गया तो बड़ा ही दिलचस्प नतीजा सामने आया है। पोल के मुताबिक अगर बंगाल में अभी लोकसभा पोल होते है तो कांग्रेस को 22 फीसदी वोट मिल सकते हैं। वहीं बीजेपी को पिछले चुनाव से दोगुना वोट मिल सकते हैं। जबकि तृणमूल के वोट शेयर में मामूली बढ़त होगी लेकिन वाम मोर्चे को भारी नुकसान होता दिख रहा है। पश्चिम बंगाल में इस सर्वे के लिए 1397 वोटर शामिल हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+