रेस्टोरेंट के बिल पर यूपीए के घोटालों का जिक्र, शुरु हुआ राजनीतिक बवाल
मुंबई। यूपीए सरकार की नीतियों को लेकर तरह-तरह के विरोध जताये गये। कभी भारत बंद तो कभी चक्का जाम मगर मुंबई के एक रेस्त्रां के मालिक ने आलोचना का एक नायाब और अजीबो-गरीब तरीका निकाला है। हालांकि ऐसा करना उसे काफी महंगा पड़ा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जबरन रेस्टोरेंट को बंद करा दिया। मामला मुंबई के परेल इलाके की है। यहां के मशहूर अदिति प्योर वेज रेस्टोरेंट ने एसी रेस्टोरेंट को सर्विस टेक्स के दायरे में लाने का अलग तरीके से विरोध किया है। रेस्टोरेंट की तरफ से ग्राहकों को दिये जाने वाले बिल के नीचे लाइन लिखी जाती थी।
हर बिल के नीचे लिखा गया था कि ''यूपीए सरकार 2जी घोटाला, कोयला घोटाला के जरिये पैसे खा रही है जो जरूरत है जबकि एसी रेस्टोरेंट में भोजन करना लग्जरी है।'' जैसे ही ये खबर सामने आई राजनीतिक हलके से लेकर सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर भी बवाल मच गया। बात अगर फेसबुक की करें तो लोग इस बिल की स्कैन फोटो खूब शेयर कर रहे हैं। जैसे ही ये बात कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पता चली वो भड़क गये। गुस्साए यूथ कांग्रेस के करीब 30-35 कार्यकर्ताओं ने फौरन रेस्टोरेंट पर धावा बोल दिया और उसे बंद करवा दिया।

इस पूरे मामले पर अदिति प्योर वेज रेस्टोरेंट के मालिक श्रीनिवास शेट्टी ने कहा कि भारत एक आजाद मुल्क है और मुझे अपने विचार जाहिर करने का हक है। उन्होंने कहा कि एसी वाले रेस्टोरेन्ट पर टैक्स के कारण उन्हें बहुत घाटा हुआ। उन्हें इसके कारण अपने रेस्टोंरेंन्ट का एसी सेक्शन बंद करना पड़ा। उन्होंने कहा वह पिछले 15 दिनों से बिल पर यह प्रिंट कर रहे थे और ग्राहकों को यह बात काफी पंसद आई थी और उन्हें बधाई भी दी थी। वहीं इस रेस्टोरेंट को गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी का समर्थन मिल गया है। नरेन्द्र मोदी ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्वीटर सवाल उठाया है और इसे असहिष्गुणता की हद करार दिया।












Click it and Unblock the Notifications