अब हरियाणा में मौत का खाना, मिड डे मील में मिली छिपकली
गुड़गांव। बिहार के सारण जिले में मिड डे मिल से हुई 23 बच्चों की मौत का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा में एक और मामला सामना आ गया। हालांकि यहां मिड डे मिल से किसी की जान नहीं गई है मगर जा जरूर सकती थी। हरियाणा के पलवल में एक स्कूल में मिड डे मील में मरी हुई छिपकली मिली है। इसके बाद से गांव के लोगों ने जमकर हंगामा किया। हंगामे के बाद आला अधिकारी मौके पर पहुंच गये और खाने का सैंपल लेकर उसे फेंकवा दिया।
इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में खासा रोष व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मामला पलवल को लोहागढ़ स्कूल का है जहां खाना बाहर से बनकर आता था। बाहर से खाना आने के बाद जब उसे दूसरे बर्तन में पलटा जा रहा था तो मील के बीच मरी हुई छिपकली पड़ी हुई थी। मालूम हो कि लोहागढ़ के स्कूल में 500 बच्चे पढ़ते हैं और उन्हें ये खाना खिलाया जाना था। अब सवाल ये उठता है कि अगर बच्चों ने ये खाना खा लिया होता तो क्या होता?













Click it and Unblock the Notifications