दिग्विजय बोले आडवाणी की अयोध्या यात्रा के कारण बढ़ा आतंकवाद

दिग्विजय सिंह ने बीजेपी पर फिर से आंतकी गतिविधियों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि देश में आतंकवादी गतिविधियां बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की रथयात्रा के बाद ही बढी हैं। आतंकी गतिविधियां बढीं और राजनीति के सांप्रदायिकरण में भी इस यात्रा की अहम भूमिका रही।
जहां उन्होंने बीजेपी पर आंतकी गतिविधियों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया तो वहीं कांग्रेस नेता शकील अहमद का बचाव करते हुए कहा कि उनके बयान को गलत ढंग से पेश किया गया। उन्होंने कहा कि मेरे विचार से मुझे नहीं लगता कि पार्टी उन्हें बयान वापस लेने के लिए कहेगी।
बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि हाल की आतंकी वारदातों से इतना साफ है कि इसमें सिर्फ एक समुदाय के लोगों का हाथ नहीं है। गौरतलब है कि कांग्रेस नेता शकील अहमद मे अपने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्वीटर पर बीजेपी पर विवादास्पद बयान दया था। अपने ट्वीट उन्होंने लिखा कि गुजरात के 2002 के दंगे के बाद इंडियन मुजाहिद्दीन जैसे आंतकी संगठन का जन्म हुआ। इस बयान को लेकर सियासी गरमी तेजी पर थी, इसे दिग्विजय सिंह के बयान ने और बढ़ा दिया।












Click it and Unblock the Notifications