'आप' के नक्शेकदम पर चलेंगी बीजेपी, ऑटो पर करेंगी प्रचार
नयी दिल्ली। दिल्ली में इन दिनों ऑटो और ऑटोवाले खास चर्चा का विषय बने हुए है। राजधानी में चुनाव की तैयारियों को देखते हुए पार्टियां ऑटों से प्रचार करने में जुट गई है। पहले आम आदमी पार्टी ने ऑटों के पीछे पोस्टर लगाकर दिल्ली की शीला सरकार की नाकामियों को लोगों तक पहुंचाया। आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल के इस तरीकों को अब बीजेपी अपने प्रचार के लिए इस्तेमाल करेंगी।
बीजेपी ने दिल्ली सरकार की नाकामियों और राजधानी में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर सरकार की पोल खोलने के लिए पोस्टर अभियान शुरू किया है। बीजेपी शीला सरकार की नाकामियों से भरे हुए इन पोस्टरों को ऑटो रिक्शा के पीछे लगाएंगी। जानकारी के मुताबिक बीजेपी के ऑटोवाले, बीजेपी की टोपी पहनकर सड़कों पर ये ऑटो दौड़ाएंगे।

बीजेपी के मुताबिक ऑटो रिक्शा के पीछे सरकार की नाकामियों का कच्चा चिठ्ठा चिपकाने के बाद जब ये ऑटो दिल्ली की सड़कों पर दौड़ेगी तो सरकार की नाकामियां सबके सामने आ जाएंगी।
दिल्ली की राजनीति में इन दिनों पोस्टरबाजी का दौड़ चल गया है। पहले आम आदमी पार्टी ने पोस्टरबजी शुरु की तो अब बीजेपी भी इसी तरीके का इस्तेमाल कर रही है। दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल का कहना है कि इस तकनीक का इस्तामल कर वो ज्यादा से ज्यादा लोगों तक अपनी बात और प्रदेस सरकार की नाकामियों को पहुंचा पाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications