वेटिंग टिकट पर नहीं कर पाएंगे रेल में सफर, देना होगा जुर्माना
नयी दिल्ली। रेल से सफर करनेवालों के लिए एक और बुरी खबर है। रेलवे ने वेटिंग टिकट से यात्रा करने को अमान्य घोषित कर दिया है। मुसाफिरों की सुविधा के लिए उठाए गए कदम के नाम पर रेलवे ने नया नियम तैयार किया है। रेलवे के मुताबिक वेटिंग टिकट के नाम पर सीट से ज्यादा लोग ट्रेनों में सफर करते है जिसकी वजह से बाकी के मुसाफिरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
रेलवे के इस नियम से यात्रियों की मुश्किलें भी बढ़ती जा रही हैं। रेलवे ने टिकट बुकिंग की सुविधा एसएमएस के जरिये मुहैया कराते हुए यात्रियों को राहत दी तो वेटिंग टिकटों से जुड़े नियमों में बदलाव कर वह मुसाफिरों की दिक्कत बढ़ाने जा रहा है।

इस नियम के बाद अब वेटिंग टिकट लेकर ट्रेन में सफर करना आसान नहीं होगा। वेटिंग टिकट रहने के बावजूद आपको किसी भी स्टेशन पर उतारा जा सकता है। इतना ही नहीं टीटीई आप से जुर्माना भी वसूला सकता है।
रेल मंत्रालय के इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। दरअसल पुराने नियम के मुताबिक सिर्फ इंटरनेट द्वारा बुक की गई वेटिंग टिकट पर यात्रा करना अमान्य था। रेलवे रिजर्वेशन काउंटर से टिकट लेकर कोई भी यात्री वेटिंग टिकट पर सफर कर सकता था, लेकिन लेकिन अब इस नियम में बदलाव किया गया है। इस नये नियम के बाद अब किसी भी तरह की वेटिंग टिकट को ट्रेन में मान्यता नहीं मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications