भाजपा की चाल देख हड़बड़ाये राहुल गांधी, कांग्रेसियों को दी टिप्स
नयी दिल्ली। लोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही कांग्रेस में हड़बड़ाहट मच गई है। बीजेपी की तैयारियों को देखते हुए पार्टी महासचिव राहुल गांधी भी जबावी हमले की तैयारी में जुट गए है। बीजेपी ने जहां चुनावी कमान गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों में रख दी है तो वहीं जवाबी हमले के लिए कांग्रेस भी सक्रिय हो गई है।
राहुल गांधी ने खुद इस जबावी हमले की कमान संभाल ली है। नरेंद्र मोदी के खिलाफ रणनीति तैयार करने में जुट राहुल ने आज पार्टी प्रवक्ताओं की क्लास ली। राहुल गांधी की अगुवाई में दिल्ली में कांग्रेस प्रवक्ताओं की दो दिवसीय बैठक का आयोजन किया गया है। देशभर के करीब 100 से ज्यादा कांग्रेस प्रवक्ता इस बैठक में हिस्सा ले रहे है।

बीजेपी पर हमले की तैयारी में जुटे राहुल गांधी ने प्रवक्ताओं को हमले के टिप्स दिए। राहुल ने कांग्रेस नेताओं को नम्र भासा का इस्तेमाल करने की सलाह दी और कहा कि चुनाव को देखते हुए पार्टी के कार्यकर्ता अपने व्यवहार में सुधार लाएं। इस बैठक में राहुल सीनियर मंत्रियों के साथ मिलकर पार्टी प्रवक्ताओं को जुबानी हमले के गुर सिखाएंगे। जवाहर भवन में हो रहे इस वर्कशॉप में पी चिदंबरम, आनंद शर्मा, जयराम रमेश और मनीष तिवारी जैसे कई बड़े नेता प्रवक्ताओं को संबोधित करेंगे।
राहुल गांधी ने कहा है कि हमें कांग्रेस की सही तस्वीर पेश करनी होगी। विपक्ष के हमलों का मुकाबला करना होगा। एक आवाज में बात करनी होगी। एक मजबूत देश बनाना होगा। वहीं दिल्ली में आयोजित मीडिया कॉन्क्लेव में राहुल इस बात पर विचार करने में जुट गए है कि आखिर चुनाव प्रचार में सोशल नेटवर्किंग साइट का इस्तेमाल कैसे किया जाए। फेसबुक और ट्वीटर के बेहतर इस्तेमाल से कैसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाय जाए।












Click it and Unblock the Notifications