फूड सिक्योरिटी बिल पर मुलायम और कांग्रेस के बीच डील

नयी दिल्ली। फूड सिक्योरिटी बिल पर सरकार सहमति बनाने के लिए हर हद को पार करने के लिए तैयार है। मानसून सत्र की शुरुआत से पहले ही यूपीए सरकार पर नया आरोप लग रहा है। केन्द्र की सत्तारुढ़ सरकार पर आरोप लग रहा है कि वो खाद्य सुरक्षा बिल पर समाजवादी पार्टी का समर्थन पाने के लिए उनसे सौदेबाजी कर रही है।

फूड सिक्योरिटी बिल पर सहमति के बदले सरकार मुलायम और अखिलेश यादव पर चल रहे आय से अधिक संपत्ति का मामले में सीबीआई से क्लोजर रिपोर्च दाखिल करवा रही है। दरअसल सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और उनके बेटे अखिलेस यादव पर आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज कराने वाले विश्वनाथ चतुर्वेदी ने ही ये आरोप लगाया है।

mulayam singh yadav

विश्वनाश चतुर्वेदी ने आरोप लगाते हुए कहा है कि मुलायम और उनके बेटे अखिलेश यादव के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में जल्द सीबीआई क्लोजर रिपोर्ट दाखिल करने वाली है। वहीं उन्होंने एक केन्द्रीय मंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि मंत्री ने उन्हें बुलाकर जान से मारने की धमकी दी और कहा ति अब वो मुलायम सिंह और उनके परिवार को तंग करना बंद करें।

विश्वनाथ चतुर्वेदी का दावा है कि इस मंत्री के खिलाफ उनके पास तमाम सबूत और कॉल रिकॉर्ड्स हैं। जिससे वे कोर्ट में हलफनामा दायर करके बताएंगे और कोर्ट के सामने ही इस मंत्री के नाम का खुलासा करेंगे। वहीं कांग्रेस ने विश्वनाथ चतुर्वेदी के तमाम आरोपों का खंडन करते हुए कहा है कि कांग्रेस पार्टी कभी किसी से डील नहीं करती। मुलायम सिंह का मामला कोर्ट में है. इस पर फैसला भी वहीं होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+