यूपी: कानपुर के प्लास्टिक फैक्ट्री में भयंकर आग, लाखों खाक

मुख्य अग्निशमन अधिकारी शिव दरश ने संवाददाताओं को बताया कि करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाने में सफलता मिली। उन्होंने कहा कि घटना के वक्त कारखाने में कुछ ही श्रमिक थे, जो आग की जानकारी लगने के बाद सुरक्षित बाहर निकल गए थे।
उन्होंने बताया कि कुछ मजदूरों को मामूली चोटें आई हैं जिन्हें इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दिया गया है। अग्निशमन अधिकारियों के मुताबिक कारखाने में प्लास्टिक का सामान और कुछ मशीनें जलकर खाक हो गईं। वास्तविक नुकसान का आकलन किया जा रहा है। आग के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। बिजली के शार्ट शर्किट से आग का अंदेशा जताया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications