एमपी में ऑनर कीलिंग: प्रेमी जोड़े की गला घोंट कर हत्या

रजिता इससे खुश नहीं थी। पुलिस के मुताबिक, रंजिता सात जुलाई को अपनी ससुराल से मायके जाने के लिए निकली मगर वह मायके की बजाय अपने प्रेमी सुनील के घर जा पहुंची। सुनील ने बाद में इसकी खबर रंजिता के परिजनों को दे दी। रंजिता के पिता व अन्य लोग दोनों को शादी करने का झांसा देकर अपने साथ ले गए, 12 जुलाई को सुनील के परिजनों ने उसके लापता होने की सूचना पुलिस को दी।
सुनील के परिजनों की सूचना के आधार पर पुलिस हरकत में आई और उसने रंजिता के पिता सादान से पूछताछ की तो उसने सारा राज उगल दिया। सादान ने बताया कि वह रंजिता व सुनील की प्रेम कहानी से नाराज था, इसीलिए उसने दोनों की हत्या कर दी। पहले सुनील की गाला घोंटकर हत्या की और उसके बाद रंजिता को भी मार डाला। दोनों के शव जमीन में गाड़ दिए हैं। सादान ने यह कृत्य अपने बेटे मनोज व दामाद के साथ मिलकर किया।
मंडला के पुलिस अधीक्षक गौरव राजपूत ने मंगलवार को बताया कि प्रेमी युगल के शव बरामद करने के साथ तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों ने पुलिस से अपना अपराध कबूल करते हुए कहा है कि उन्होंने अपने सम्मान व समाज के अन्य लोगों के सबक सिखाने के मकसद से रंजिता व सुनील की हत्या की है।












Click it and Unblock the Notifications