ओडि़या भाषा में बोले मोदी, गुजरात और ओडि़शा एक समान
पूरी। ओडिशा के दौरे पर आए गुजरात के मुख्यमंत्री और भाजपा के नेता नरेंद्र मोदी ने यहां मंगलवार को जगन्नाथ मंदिर में पूजा की और गुजरात एवं ओडिशा के बीच समानताओं का जिक्र करते हुए ओड़िया भाषा में बोलकर तालियां बटोरीं। मोदी ने गुजरात के विकास में योगदान देने के लिए ओडिशा के लोगों को धन्यवाद दिया। ओड़िया में लिखित भाषण पढ़ते हुए मोदी ने कहा कि आज ओडिशा का कोई भी ऐसा जिला नहीं है जहां के लोग गुजरात में काम न कर रहे हों।
मैं गुजरात के विकास में योगदान देने के लिए सभी ओड़िया भाइयों को धन्यवाद देता हूं। मोदी ने कहा कि गुजरात और ओडिशा दोनों समान हैं। यहां के कोणार्क में सूर्य मंदिर है। पूरब में जब सूर्य उगता है तो उसकी उसकी पहली किरण इसी मंदिर को छूती है और जब पश्चिम में सूरज डूबता है तो उसकी आखिरी किरण गुजरात के मोढेरा में सूर्य मंदिर को छूती है। इससे पहले मोदी ने ट्विटर पर कहा था कि वह जगन्नाथ मंदिर में उत्तराखंड त्रासदी में जान गंवाने वालों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करेंगे।
पत्रकारों से बात करते हुए मोदी ने कहा कि वे उड़ीसा की पवित्र धरती पर आकर अपने को भाग्यशाली मानते हैं। खाटी उड़िया में बोलते हुए मोदी ने कहा, उनके गुजरात में एक भी जिला या तहसील नहीं होगा जहां पर उड़िया नहीं हों। मोदी ने कहा कि गुजरात और उड़ीसा में अनेक समानताएं हैं। दोनों समंदर से सटे हैं। उऩ्होंने कहा, मैं भगवान जगन्नाथ की पवित्र धरती को नमन करता हूं और ईश्वर से सबके कल्याण की प्रार्थना करता हूं। भाजपा चुनाव प्रचार समिति के प्रमुख बनाए गए मोदी के इस कार्य को उनकी प्रधानमंत्री पद की दावेदारी के पहले कदम के तौर पर देखा जा रहा है।

जगन्नाथ मंदिर पहुंचे नरेन्द्र मोदी
जगन्नाथ मंदिर पहुंकर नरेन्द्र मोदी ने कहा कि मैं भगवान जगन्नाथ की पवित्र धरती को नमन करता हूं और ईश्वर से सबके कल्याण की प्रार्थना करता हूं।

भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर मोदी का जबरदस्त अभिवादन
भाजपा के लोकप्रिय नेता नरेन्द्र मोदी जैसे ही भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर पहुंचे उनका जबरदस्त स्वागत किया गया। पार्टी कार्यकर्ता और मोदी के समर्थक भारी संख्या में एयरपोर्ट पर मौजूद थे।

भुवनेश्वर पहुंच कर समर्थकों का अभिवादन स्वीकार करते मोदी
भुवनेश्वर पहुंचने के बाद नरेन्द्र मोदी ने अपने समर्थकों का अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने हाथ हिलाकर अपना अभिवादन व्यक्त किया।

मोदी के चेहरे का मास्क पहने समर्थक
मोदी के समर्थकों ने मोदी के स्वागत के लिये मोदी के चेहरा बना मास्क पहना हुआ था। सीधे तौर पर कहें तो पूरा ओडि़शा मोदीमय हो गया था।

जगन्नाथ मंदिर में मोदी ने किया भगवान का दर्शन
जगन्नाथ मंदिर में मोदी ने किया भगवान का दर्शन

भगवान जगन्नाथ का दर्शन करने पहुंचे मोदी
भगवान जगन्नाथ का दर्शन करने पहुंचे मोदी












Click it and Unblock the Notifications