Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

फिर बाहर निकला बोफोर्स का जिन्‍न, भाजपा और कांग्रेस में ब्‍लेम-गेम

Ottavio Quattrocchi
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। इतालवी कारोबारी और बोफोर्स तोप सौदा मामले में आरोपी ओट्टावियो क्वात्रोच्चि के निधन के बाद भाजपा और कांग्रेस के बीच रविवार को राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का नया दौर चला। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी ने कहा कि बोफोर्स घोटाला इस बात का उत्कृष्ट उदाहरण है कि किस तरह एक जांच एजेंसी अपना काम नहीं करती। क्वात्रोच्चि की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा बोफोर्स मामले में कथित रिश्वत के लेनदेन में जो भी शामिल थे, वे सभी बचकर निकल गए।

इटली के मिलान शहर में शुक्रवार को क्वात्रोच्चि की मौत हो गई। लेखी ने कहा, "उस आदमी ने कहानी नहीं बताई। उसकी याद में 21 बोफोर्स तोप की सलामी दी जानी चाहिए।" उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने क्वात्रोच्चि को 1993 में देश छोड़ने की इजाजत दी थी और कहा कि इसने उसे वापस लाने के लिए गंभीर प्रयास नहीं किए। लेखी ने कहा, "वे इस बात की जांच करें कि किसने उसे देश से भागने में मदद की थी। कांग्रेस सरकार ने उसके खातों को डिफ्रोज किया था।"

कांग्रेस के प्रवक्ता पीसी चाको ने भाजपा पर क्वात्रोच्चि की स्वाभाविक मौत होने के बावजूद बोफोर्स मुद्दे को तूल देने का आरोप लगाया और कहा कि इस प्रकार का राजनीतिकरण अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि बोफोर्स प्रकरण में सरकार के कदम के बारे में दुनिया जानती है। उन्होंने कहा, "हमने वे सभी कदम उठाए जो हम उठा सकते थे। हमने क्वात्रोच्चि के प्रति कोई नरम रवैया नहीं अपनाया। राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) की सरकार ने क्या किया? उसे वापस लाने के लिए क्या कदम उठाया।" चाको ने कहा कि भाजपा केवल कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके परिवार को बदनाम करने के लिए बोफोर्स को मुद्दा बना रही है। (आईएएनएस)

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+